नगरीय निकायों में अविश्वास की तैयारी, पार्षदों को किया दूसरे जिले में शिफ्ट

Arvind Sharma | Aug 05, 2024, 19:50 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-05T192338.762
भिंड की नगर परिषद अकोड़ा में 15 में से 10 पार्षदों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इधर चांचौड़ा-बीनागंज के उपाध्यक्ष आज भोपाल में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर अध्यक्ष की शिकायत कर अविश्वास लाने की चर्चा करेंगे।

BHOPAL. नगर सरकारों को दो साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है। ऐसे में अब नगरीय निकायों में आपसी विरोध खुलकर सामने आने लगा है। भिंड जिले की अकोड़ा नगर परिषद और गुना की चांचौड़ा-बीनागंज में अध्यक्ष के खिलाफ पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। हालात यह है कि भिंड जिले की नगर परिषद अकोड़ा में 15 में से 10 पार्षदों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इन पार्षदों को दूसरे जिलों में शिफ्ट कर दिया गया है।



15 में से 13 पार्षदों का समर्थन : उपाध्यक्ष

उधर चांचौड़ा-बीनागंज के उपाध्यक्ष आज भोपाल में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर अध्यक्ष की शिकायत कर अविश्वास लाने की चर्चा करेंगे। उपाध्यक्ष का कहना है कि उनको 15 में से 13 पार्षदों का समर्थन है। वहीं भाजपा नेताओं की माने तो बगावत करने वाले पार्षदों को विधायक प्रियंका मीना का समर्थन हासिल है। वहीं नगरीय प्रशासन भोपाल में भी अविश्वास को लेकर सूचना कलेक्टर के माध्यम से भेजी गई है।



अध्यक्ष और पार्षदों के बीच खीचतान शुरू

प्रदेश में नगर सरकारों का दो वर्ष का कार्यकाल 12 अगस्त को पूरा हो जाएगा। इसी बीच अब नगर सरकार के अध्यक्ष और पार्षदों के बीच खीचतान शुरू हो गई है। वहीं नगर परिषद अकोड़ा अध्यक्ष रवि शत्रुघन यादव को तत्कालीन विधायक संजीव सिंह कुशवाह का समर्थन हासिल था। लेकिन विधानसभा चुनाव में नरेंद्र सिंह कुशवाह की जीत के बाद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने पाला बदल लिया है। साथ ही विधायक नरेंद्र सिंह के पाले में आ गए। उसके बाद पार्षद और अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के बीच राजनीतिक मतभेद शुरू हो गए।



12 अगस्त को पूरा दो साल पूरे होंगे नगर सरकार के

वहीं अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए नगर सरकार का कार्यकाल दो वर्ष पूरा होना चाहिए। अब 12 अगस्त को दो वर्ष का कार्यकाल नगर सरकार का पूरा हो जाएगा। जिसके बाद पार्षदों की बाड़ाबंदी शुरू कर दी गई है। बगावत करने वाले 10 पार्षदों को दूसरे जिले में शिफ्ट किया गया है। साथ ही इन पार्षदों के मोबाइल भी बंद जा रहे है। नगर परिषद अकोड़ा के अध्यक्ष रवि शत्रुघन सिंह यादव का कहना है कि पार्षदों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनसे संपर्क के प्रयास किया जा रहा है।



पहले संगठन से की शिकायत,उसके बाद कलेक्टर को भी लिखा पत्र

नगरीय निकाय बीनागंज-चांचौड़ा के भाजपा पार्षदों ने अध्यक्ष सुनीता नाटानी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इन पार्षदों ने पहले भाजपा जिलाध्यक्ष उसके बाद कलेक्टर को पत्र लिखा। साथ ही नगरीय प्रशासन भोपाल में भी अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर जानकारी दी। वहीं पार्षदों का एक दल मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पहुंचेगा। जहां पर अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास लाने की जानकारी देगा। वहीं नगरीय प्रशासन के अफसरों का कहना है कि अभी अकोड़ा नगर परिषद और चांचौड़ा-बीनागंज में पार्षदों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने की जानकारी मिली है।



वहीं अधिकारियों का कहना है कि 12 अगस्त को कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसके बाद 13 अगस्त को पार्षद कलेक्टर को पत्र देकर अविश्वास प्रस्ताव के लिए तारीख मांगेंगे। इसके बाद कलेक्टर तारीख तय करेंगे। तब यह प्रस्ताव लाया जाएगा। बीनागंज-चांचौड़ा की नगर परिषद अध्यक्ष के पति कल्लू शर्मा का कहना है कि अध्यक्ष की कार्यप्रणाली सही नहीं है। उनके पति के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे है। अध्यक्ष सुनीता नाटानी इंदौर में रहती है। वहीं दूसरी ओर अध्यक्ष पति भल्लू नाटानी का कहना है कि पार्षद उनकी पार्टी के है। जल्द ही उन्हें मना लिया जाएगा।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता नाटानी
  • नगरीय निकाय बीनागंज-चांचौड़ा
  • नगरीय निकायों में अविश्वास की तैयारी
  • अकोड़ा नगर परिषद
  • नगरीय प्रशासन भोपाल