राष्ट्रपति ने इंदौर में खरीदी दो साड़ियां, यूपीआई से किया पेमेंट, शिल्पकारों से मिलीं

Sanjay Gupta | Sept 18, 2024, 19:19 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-18T185429.708
राष्ट्रपति करीब 16 मिनट तक एंपोरियम में रही। उन्होंने यहां पर धार, झाबुआ से आए कलाकारों के साथ काफी देर तक चर्चा की और उनकी कला को जाना। साथ ही कलाकारों के साथ फोटो भी खिंचवाए।

INDORE. देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर पहुंच चुकी है। उनका एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल, सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया। वह एयरपोर्ट से सीधे एमजी रोड पर मृगनयनी एंपोरियम पहुंची और यहां शिल्प कलाकारों से मुलाकात के साथ ही साड़ियां भी खरीदी।



इतनी साड़ियां खरीदी

राष्ट्रपति ने यहां पर चंदेरी, महेश्वरी साड़ियों को देखा और फिर अपनी पसंद से दो साड़ियां भी खरीदी। इसके बाद उनकी सहजता और सरलता इतनी थी कि उन्होंने अपने मोबाइल के जरिए यूपीआई से भुगतान भी किया। एक साड़ी 14 और एक 19 हजार रुपए की थी।



WhatsApp Image 2024-09-18 at 18.23.20(1)


कलाकारों से हुई काफी देर तक बात

राष्ट्रपति करीब 16 मिनट तक एंपोरियम में रही। उन्होंने यहां पर धार, झाबुआ से आए कलाकारों के साथ काफी देर तक चर्चा की और उनकी कला को जाना। साथ ही कलाकारों के साथ फोटो भी खिंचवाए। उन्होंने बड़े चाव से इस कला को समझा और उसकी सराहना की। झाबुआ के परमार दंपत्ति ने अपनी प्रसिद्ध झाबुआ की गुड़िया और जनजातीय प्रतीक भेंट किए। वहीं गोंडी भित्ति चित्रकार दुर्गा व्याम ने उन्हें अपनी बनाई हुई पेंटिंग भेंट की।



यह है राष्ट्रपति का कार्यक्रम...

18 सितंबर –


शाम 4.50 बजे- इंदौर एयरपोर्ट पर आगमन


शाम 5.15- एमजी रोड पर मृगनयनी एंपोरियम हस्तशिल्प कलाकारों से मुलाकात व खरीदी


शाम 5.50 बजे- रेसीडेंसी कोठी


शाम 6.30 बजे- कुछ लोगों से मुलाकात, रात्रि विश्राम



19 सितंबर-


सुबह 9.30 बजे- हैलीकॉप्टर से उज्जैन, महाकाल दर्शन व पूजा व इंदौर-उज्जैन 6 लेन भूमिपूजन


दोपहर 11.30 बजे- इंदौर आकर रेसीडेंसी कोठी


दोपहर 3.20 बजे- DAVV में दीक्षांत समारोह


शाम 4.45 बजे- झारखंड़ रवाना चिन्ह भेंट किए। गोंडी भित्ति चित्रकार दुर्गा व्याम ने उन्हें अपनी बनायी हुई पेंटिंग भेंट की।



भोजन भी शुद्ध, सात्विक लेंगी

राष्ट्रपति के भोजन के लिए आए निर्देश के अनुसार वह शाकाहारी भोजन ही लेंगी। इसमें भी लहसुन, प्याज नहीं लेती है। सब्जियों में टिंडा, अरबी, गोभी को मना किया गया है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • राज्यपाल मंगू भाई पटेल
  • हिंदी न्यूज
  • द्रौपदी मुर्मू इंदौर
  • राष्ट्रपति का कार्यक्रम
  • द्रौपदी मुर्मू यूपीआई पेमेंट
  • द्रौपदी मुर्मू साड़ियां