इंदौर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आगमन आज, ऑर्गेनिक भोजन करेंगी, यह सब्जियां नहीं लेंगी, यह होगा कार्यक्रम

Sanjay Gupta | Sept 18, 2024, 10:37 IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज इंदौर में
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज, बुधवार 18 सितंबर को शाम 4:50 बजे इंदौर आएंगी। राष्ट्रपति के भोजन संबंधी प्रोटोकॉल को लेकर बताया गया है कि वह ऑर्गेनिक भोजन करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का इंदौर आगमन आज, बुधवार 18 सितंबर को शाम 4:50 बजे होगा। वह 19 सितंबर को उज्जैन भी जाएंगी, जहां भगवान महाकाल के दर्शन करने के साथ ही वह इंदौर-उज्जैन फोरलेन सड़क निर्माण का भूमिपूजन भी करेंगी। वहीं, इसी दिन वह DAVV के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।



शुद्ध, सात्विक भोजन, यह सब्जियां नहीं लेंगी

राष्ट्रपति के भोजन संबंधी प्रोटोकॉलको लेकर बताया गया है कि वह ऑर्गेनिक भोजन करेंगी। वह अरबी, आलू, गोभी सब्जियां नहीं लेंगी। वहीं, भोजन शुद्ध शाकाहारी बिना लहसुन, प्याज का होगा। सामान्य भोजन ही वह लेंगी। मिठाई में भी फल ही मुख्य रूप से रखा जाएगा।



यह रहेगा राष्ट्रपति का कार्यक्रम

18 सितंबर

  • शाम 4:50 बजे- इंदौर एयरपोर्ट पर आगमन
  • शाम 5:15- एमजी रोड पर मृगनयनी एंपोरियम हस्तशिल्प कलाकारों से मुलाकात व खरीदी
  • शाम 5:50 बजे- रेसीडेंसी कोठी
  • शाम 6:30 बजे- कुछ लोगों से मुलाकात, रात्रि विश्राम

19 सितंबर

  • सुबह 9:30 बजे- हैलीकॉप्टर से उज्जैन जाएंगी, महाकाल के दर्शन व पूजा करेंगी।
  • दोपहर 11:30 बजे- इंदौर आकर रेसीडेंसी कोठी
  • दोपहर 3:20 बजे- DAVV में दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
  • शाम 4:45 बजे- झारखंड के लिए रवाना होंगी।

हर जगह सुरक्षा मजबूत

राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए ढाई हजार से ज्यादा का पुलिस बल लगाया गया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आज, बुधवार को जयपुर से शाम 4:50 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव अगवानी के लिए मौजूद रहेंगे। यहां से वह सड़क मार्ग से एमजी रोड स्थित मृगनयनी एम्पोरियम पहुंचेंगी।



ट्रैफिक डायवर्जन प्लान भी जारी

  • राष्ट्रपति के आगमन के अंतर्गत यातायात पुलिस ने रूट प्लान जारी कर दिया है। बुधवार दोपहर तीन बजे से यह प्लान लागू होगा। एयरपोर्ट जाने वाला डीआरपी लाइन, मरीमाता, कालानी नगर मार्ग पूरी तरह से बंद रहेगा। एयरपोर्ट जाने के लिए एमआर-10, लवकुश चौराहा से सुपर कॉरिडोर होकर जाना होगा।
  • इसी तरह भंवरकुआं क्षेत्र से एयरपोर्ट की आने-जाने के लिए महू नाका, गंगवाल बस स्टैंड, चंदन नगर, नावदापंथ, दिलीप नगर कट, सुपर कॉरिडोर चौराहा होकर जाना होगा।
  • विजयनगर से भंवरकुआं की ओर आने-जाने के लिए रिंग रोड का उपयोग करना होगा।
  • सरवटे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन से उज्जैन की ओर जाने वाले वाहन एसजीएसआईटीएस, राजकुमार ब्रिज के नीचे से, लक्ष्मीबाई बाई रेलवे स्टेशन, बाणगंगा रेलवे फाटक होते हुए आवागमन कर सकेंगे। यह रूट प्लान गुरुवार को भी जारी रहेगा।

महाकाल दर्शन के साथ उज्जैन में यह कार्यक्रम

राष्ट्रपति मुर्मु महाकाल के दर्शन और पूजन के लिए 11:30 बजे उज्जैन पहुंचेंगी। करीब 45 मिनट राष्ट्रपति महाकाल मंदिर में रहेंगी। उज्जैन में वह स्वच्छता कर्मी सम्मान समारोह में शामिल होंगी। इस दौरान इंदौर-उज्जैन फोरलेन सड़क निर्माण का भूमिपूजन भी करेंगी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • इंदौर न्यूज
  • उज्जैन महाकाल दर्शन
  • President Draupadi Murmu
  • Draupadi Murmu in MP
  • मप्र में द्रौपदी मुर्मू
  • इंदौर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • Draupadi Murmu news
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • Draupadi Murmu news द्रौपदी मुर्मू
  • महाकाल दर्शन