एमपी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की ओंकारेश्वर में पूजा-अर्चना, मोहन सरकार के काम को सराहा
Kaushiki | Jun 19, 2026, 14:39 IST
1 / 7
सिकल सेल मिशन में एमपी के काम की सराहनाImage credit : Kaushiki
आज (19 जून) खंडवा के ओंकारेश्वर में आयोजित विश्व सिकल सेल एनीमिया दिवस के राज्य स्तरीय समारोह को राष्ट्रपति मुर्मू ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने सिकल सेल स्क्रीनिंग के लक्ष्यों को समय से पहले पूरा करने के लिए एमपी सरकार के प्रयासों की तारीफ की।
2 / 7
ओडिशा में मेडिकल कैंप का उद्घाटनImage credit : Kaushiki
आज (19 जून) एमपी के कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद वे ओडिशा जाएंगी। ओडिशा पहुंचकर राष्ट्रपति मुर्मू एम्स भुवनेश्वर के विशेष चिकित्सा शिविर का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद वे दोबारा मध्य प्रदेश लौटकर 20-21 जून को जबलपुर का दौरा करेंगी।
3 / 7
कूनो राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करेंगीImage credit : Kaushiki
राष्ट्रपति मुर्मू 21 जून को जबलपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में में शामिल होंगी। इसके बाद वे 22 जून को कूनो राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करेंगी। यहां वे सहरिया जनजाति के लोगों, चीता ट्रैकर्स, टूरिस्ट गाइड्स और कूनो फील्ड टीम के सदस्यों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाएंगी।
4 / 7
आदिवासी समाज के लिए राष्ट्रपति का संदेशImage credit : Kaushiki
बैतूल जिले में राष्ट्रपति मुर्मू ने 18 जून को ब्रह्मकुमारीज संस्थान द्वारा आयोजित एक बड़े महासम्मेलन का शुभारंभ किया। इस मंच से राष्ट्रपति मुर्मू ने आदिवासी समुदाय के हाई कल्चर की सराहना की। उन्हें मॉडर्न चैलेंजेज का सामना करने के लिए आध्यात्मिक रूप से मजबूत होने का संदेश दिया।
5 / 7
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एमपी दौराImage credit : Kaushiki
President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन दिनों मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। अपने इस विशेष दौरे के दौरान राष्ट्रपति ने राज्य के कई हिस्सों का भ्रमण किया। राष्ट्रपति ने अपने इस विशेष प्रवास के दौरान जनजातीय समाज के सशक्तिकरण से लेकर राज्य की स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की।
6 / 7
ओंकारेश्वर में की विशेष पूजाImage credit : Kaushiki
18 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पवित्र तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचीं। यहां राष्ट्रपति मुर्मू ने द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर और ओंकारेश्वर मंदिर के गर्भगृह में विशेष वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया। साथ ही देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
7 / 7
इंदौर में राष्ट्रपति का भव्य स्वागतImage credit : Kaushiki
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 जून को इंदौर एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और सीएम मोहन यादव ने उनका स्वागत किया। इसके तुरंत बाद राष्ट्रपति मुर्मू बैतूल के लिए रवाना हो गईं।