नीरज मंडलोई को बनाया गया अपर मुख्य सचिव, IPS अलोक रंजन भेजे गए दिल्ली

Sandeep Kumar | Sept 30, 2024, 20:11 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-30T195732.751
नगरीय प्रशासन के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई का का प्रमोशन कर उन्हें अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वहीं, IPS अलोक रंजन को दिल्ली पदस्थ किया गया है। आइए जानते हैं कौन है नीरज मंडलोई...

नगरीय प्रशासन के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई को पदोन्नति कर अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। मंडलोई को पदोन्नति के बाद नगरीय प्रशासन ( Urban Administration ) में ही पदस्थ रखा जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्य सचिव के वीरा राणा के रिटायर्ड होने के बाद मुख्य सचिव वेतनमान का पद रिक्त होने पर मंडलोई का प्रमोशन किया गया है। वहीं भोपाल पुलिस मुख्यालय से IPS अलोक रंजन को नई दिल्ली में निदेशक के (पे-मैट्रिक्स लेवल-16 ) पद पर पदस्थ किया गया है।



WhatsApp Image 2024-09-30 at 19.05.43


कौन हैं नीरज मंडलोई

1993 बैच के आईएएस अधिकारी नीरज मंडलोई को नगरीय प्रशासन में पदोन्नति कर अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। नीरज मंडलोई की तीन पीढ़ियों को वल्लभ भवन में बैठकर प्रदेश की सेवा करने का अवसर मिला है। नीरज के दादा स्वर्गीय पंडित भगवंत राव कुमार मंडलोई प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। उनके पुत्र स्वर्गीय विनोद कुमार मंडलोई 1974 बैच के आईएएस थे और स्वर्गीय विनोद कुमार मंडलोई के पुत्र 1993 के बैच के आईएएस अफसर नीरज कुमार मंडलोई वर्तमान में वल्लभ भवन से प्रदेश की सेवा कर रहे हैं।



f3a9a663-6a6


ये खबर भी पढ़िए...नव नियुक्त मुख्य सचिव अनुराग जैन कल फ्लाइट से आएंगे मध्य प्रदेश



IPS आलोक रंजन भेजे गए दिल्ली

हाल ही में मध्य प्रदेश पुलिस के स्पेशल डीजी आलोक रंजन को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ( एनसीआरबी ) का निदेशक नियुक्त किया गया था। उनकी जगह एडीजी तकनीकी सेवाएं योगेश मुद्गल को स्पेशल डीजी बनाया गया है। एनसीआरबी ( NCRB ) अपराध आंकड़ों का संग्रहण और प्रकाशन करता है, और नए कानूनों के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं अब भोपाल पुलिस मुख्यालय से IPS अलोक रंजन को नई दिल्ली में निदेशक के ( पे-मेट्रिक्स लेवल-16 ) पद पर पदस्थ किया गया है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • हिंदी न्यूज
  • आईपीएस आलोक रंजन
  • आईएएस नीरज मंडलोई