मोदी गालियां सह लेते हैं, हम लोधी हैं, 100वीं पर डेंटिंग-पेंटिंग करेंगे: प्रीतम लोधी

Sourabh Bhatnagar | Aug 18, 2026, 11:07 IST
pritam lodhi viral statement shivpuri
बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी फिर विवादों में आ गए हैं। करैरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कृष्णवंशी समाज को लेकर एक टिप्पणी की है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला

शिवपुरी के करैरा से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का एक बयान चर्चा में आ गया है।एक कार्यक्रम में उन्होंने गाली देने वालों को चेतावनी देते हुएकहा कि अगर कोई 99 बार गाली दे तो सुन लो, लेकिन 100वीं बार जवाब देना चाहिए और उसकी डेंटिंग-पेंटिंग कर देनी चाहिए।



प्रीतम लोधी ने यह बयान रविवार को रानी अवंती बाई लोधी जयंती के कार्यक्रम में दिया था। अब उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है।



वो मोदी... हम लोधी

विधायक ने कहा कि लोग कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गालियां देते हैं। मोदी तो ब्रह्मांड हैं, वे इतनी गोलियां झेल जाते हैं, लेकिन हम लोधी हैं। 99 की गिनती पूरी होने के बाद उसका परिणाम भी बेहतर देंगे।



उन्होंने कहा वे तो एक छोटा सा सरोवर हैं। यह छोटा सरोवर कितनी गालियां झेल पाएगा। इसी तुलना के जरिए उन्होंने अपनी बात लोगों तक पहुंचाई।



कृष्ण-शिशुपाल का उदाहरण

अपने बयान में विधायक ने कृष्ण और शिशुपाल की पुरानी कथा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने भी शिशुपाल की 99 गालियां चुपचाप सुनी थीं। इसके बाद उन्होंने शिशुपाल की व्यवस्था कर दी थी।



लोधी ने भीड़ से कहा कि सब कृष्णवंशी हैं। उन्होंने यह उदाहरण देकर अपनी चेतावनी को सही ठहराने की कोशिश की। विधायक ने कहा कि गालियां सुनना और उनकी गिनती रखना जरूरी है। उनके अनुसार जैसे ही गिनती 99 पर पहुंचे, तुरंत चेतावनी दे देनी चाहिए।



उन्होंने कहा कि सामने वाले को बता देना चाहिए कि अब सौवीं गाली नहीं होनी चाहिए। इस तरह उन्होंने अपनी बात को धार्मिक कथा से जोड़ा।



100वीं गाली पर जवाब जरूरी

करैरा के लोगों को भरोसा

भाषण के दौरान विधायक ने करैरा के लोगों को भरोसा (MP News) भी दिलाया। उन्होंने कहा कि वे हमेशा करैरा के लोगों के साथ खड़े रहेंगे। लोधी ने कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने अत्याचार के खिलाफ भी सख्ती से खड़े रहने की बात कही। विधायक ने आगे कहा कि समाज सुधारने का सबसे अच्छा तरीका सेवा है। उन्होंने लोगों से लगातार सेवा कार्य करते रहने की अपील की है।



वीडियो वायरल, चर्चा तेज

कार्यक्रम के तुरंत बाद इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। लोगों ने वीडियो को व्यापक स्तर पर शेयर करना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने विधायक की भाषा पर सवाल भी उठाए। कुछ लोगों ने इसे एक जन प्रतिनिधि के लिए अनुचित भाषा बताया है।



ये खबरें भी पढ़ें...



देशभक्ति का जोश दिखाने चले थे विधायक प्रीतम लोधी, कट गया चालान



बेटे के फरार होने पर बोले BJP विधायक प्रीतम लोधी- कोर्ट में करना चाहिए सरेंडर



बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बेटा फरार घोषित, वारंट जारी, ये है मामला



शिवपुरी एसपी को हाईकोर्ट की फटकार, थानों में CCTV नहीं लगा तो होगी कार्रवाई



Tags:
  • MP News
  • बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी
  • सोशल मीडिया
  • प्रीतम लोधी