MPPSC Result 2023: सतना की प्रिया अग्रवाल ने किया कमाल, छठवीं रैंक हासिल कर बनीं डिप्टी कलेक्टर

Anjali Dwivedi | Nov 10, 2025, 16:33 IST
mppsc priya
MPPSC Result 2023: सतना जिले की बिरसिंहपुर की प्रिया अग्रवाल ने MPPSC 2023 में 6वीं रैंक हासिल की है। प्रिया अब डिप्टी कलेक्टर बन गई हैं। उनके पिता बिरसिंहपुर शिव मंदिर के पास नारियल-प्रसाद की दुकान चलाते हैं। यह सफलता उन्हें 6वें प्रयास में मिली है।

MPPSC Result 2023:'कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।' यह बात सतना जिले की बिरसिंहपुर कस्बे की बेटी प्रिया अग्रवाल ने सच कर दिखाई है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) 2023 की परीक्षा में प्रिया ने कमाल कर दिया। उन्होंने mppsc topper 2023 में छठवीं रैंक हासिल की है।



इस शानदार सफलता से वह अब डिप्टी कलेक्टर बनेंगी। यह खबर सुनकर पूरे जिले में खुशी की लहर है।



MPPSC सक्सेस का सफर

प्रिया का यह सफर बहुत खास है। वह एक बहुत ही सामान्य फैमिली से आती हैं। उनके पिता विजय अग्रवाल बिरसिंहपुर के मशहूर गैवीनाथ शिव मंदिर के पास एक छोटी सी दुकान चलाते हैं। यह दुकान नारियल और प्रसाद की है। बेटी की इस बड़ी कामयाबी से पिता और परिवार का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है।



मंदिर के बाहर नारियल की दुकान चलाने वाले की बेटी बनी डिप्टी कलेक्टर, MPPSC में छठवीं रैंक


घर पहुंचने पर प्रिया का हुआ ग्रैंड वेलकम

प्रिया के डिप्टी कलेक्टर (Deputy Collector) बनने की खबर आते ही पूरे इलाके में जश्न का माहौल बन गया। यह प्रिया की दूसरी सरकारी नौकरी है। इससे पहले वह डिस्ट्रिक्ट लेबर ऑफिसर (DLO) बन चुकी थीं। अभी वह रीवा जिले में पोस्टेड थीं।



जब प्रिया रीवा से अपने घर आईं, तो सबने उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से उनका भव्य वेलकम हुआ। हर कोई अपनी गांव की बेटी की सफलता पर गर्व महसूस कर रहा था।



मंदिर के बाहर नारियल की दुकान चलाने वाले की बेटी बनी डिप्टी कलेक्टर, MPPSC में छठवीं रैंक


सक्सेस के बाद प्रिया क्या कहती है?

अपनी सक्सेस पर प्रिया अग्रवाल ने कहा, आज मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा कि "आज मेरा सपना पूरा हो गया है।" इतने सालों की कड़ी मेहनत आज सफल हो गई। प्रिया ने अपनी इस अचीवमेंट का क्रेडिट अपने परिवार और गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि इन सबने हर कदम पर उनका सपोर्ट किया और हिम्मत बढ़ाई।



6 बार असफलता, फिर भी नहीं हारी हिम्मत

प्रिया की यह जर्नी आसान नहीं थी। उन्होंने बताया कि वह साल 2018 से लगातार MPPSC की तैयारी कर रही थीं। यह उनका छठवां प्रयास था। बार-बार फेल होने के बावजूद भी, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। वह अपने टारगेट यानी डिप्टी कलेक्टर पर फोकस बनाए रहीं।



युवाओं के लिए प्रिया का खास मैसेज

परीक्षा की तैयारी कर रहे अन्य युवाओं के लिए प्रिया ने एक खास संदेश दिया। उन्होंने कहा, जो लोग तैयारी कर रहे हैं, वह अपनी तैयारी जारी रखें। बीच में कभी छोड़ें नहीं। धैर्य रखें , एक दिन सफलता जरूर मिलेगी।



प्रिया की यह कहानी उन लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। यह दिखाती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद भी बड़े सपने देखे जा सकते हैं और उन्हें पूरा भी किया जा सकता है।



FAQ

  1. प्रिया अग्रवाल ने MPPSC 2023 में कौन सी रैंक हासिल की है?
    प्रिया अग्रवाल ने MPPSC 2023 में छठवीं (6th) रैंक हासिल की है।
  2. प्रिया अग्रवाल कहां की रहने वाली हैं?
    वह मध्य प्रदेश के सतना जिले के बिरसिंहपुर कस्बे की रहने वाली हैं।
  3. डिप्टी कलेक्टर बनने से पहले प्रिया कौन सी सरकारी नौकरी कर रही थीं?
    वह डिस्ट्रिक्ट लेबर ऑफिसर (DLO) के पद पर रीवा में पोस्टेड थीं।

ये खबरें भी पढ़ें.....



MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2023 में नया ट्रेंड- पूर्व में चयनित बने डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी



Tags:
  • MPPSC
  • मध्य प्रदेश
  • सरकारी नौकरी
  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
  • Deputy Collector
  • mppsc topper
  • mppsc result 2023
  • mppsc topper 2023