हफ्ते में दूसरी मर्तबा मध्यप्रदेश आ रहीं प्रियंका गांधी, मंडला में जन आक्रोश सभा में होंगी शामिल, कैंपेनिंग की संभाल रहीं बागडोर

Chandresh Sharma | Oct 12, 2023, 24:00 IST
हफ्ते में दूसरी मर्तबा मध्यप्रदेश आ रहीं प्रियंका गांधी, मंडला में जन आक्रोश सभा में होंगी शामिल, कैंपेनिंग की संभाल रहीं बागडोर
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान में प्रियंका गांधी वाड्रा आज मंडला पहुंच रही हैं। वे यहां रामनगर में जन आक्रोश सभा में शामिल होंगी और संबोधित करेंगी।

MANDLA. मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान में प्रियंका गांधी वाड्रा आज मंडला पहुंच रही हैं। वे यहां रामनगर में जन आक्रोश सभा में शामिल होंगी और संबोधित करेंगी। हफ्ते भर में प्रियंका गांधी का यह दूसरा एमपी दौरा है। विधानसभा चुनाव का बिगुल बजे काफी दिन हो चुके हैं लेकिन अभी तक कांग्रेस नेता राहुल गांधी उतने सक्रिय नजर नहीं आ रहे, वहीं प्रियंका के लगातार दौरे हुए हैं।



कमलनाथ और सुरजेवाला भी रहेंगे मौजूद



तय कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका गांधी हेलिकॉप्टर के जरिए 11.30 बजे मंडला के चौगान में बनाए गए हैलिपेड पर उतरेंगी। वे यहां जनजातीय समाज की आस्था के केंद्र चौगान की मढ़िया जाएंगी। जहां से दर्शन और पूजा-पाठ के बाद वे सभास्थल पहुंचेंगी। प्रियंका गांधी के आगमन पर पीसीसी चीफ कमलनाथ और मप्र प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला भी यहां मौजूद रहेंगे।



नर्मदा तट पर गरजेंगी प्रियंका



कांग्रेस ने प्रियंका की आमसभा के लिए रामनगर के मोतीमहल के पास नर्मदा तट पर करीब 5 एकड़ के मैदान में टेंट लगवाया है। पार्टी को उम्मीद है कि इस कार्यक्रम में तकरीबन 25 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ उमड़ेगी। हालांकि आचार संहिता लागू हो जाने के बाद राजनैतिक दलों को भीड़ जुटाने में काफी कठिनाई होती है।



प्रियंका की सुरक्षा पर विशेष ध्यान



प्रियंका गांधी के आगमन पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल से लेकर हैलिपेड तक करीब 400 पुलिस जवानों और अधिकारियों को तैनात किया गया है। इलाके में ड्रोन की मदद से सर्चिंग की गई है। नर्मदा पूजन और दर्शन की संभावना के मद्देनजर नदी तट पर होमगार्ड की टीम को भी तैनात रखा गया है। जनसभा में आने वाले लोगों के लिए भी 5 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।



Tags:
  • MP News
  • priyanka gandhi
  • प्रियंका गांधी
  • MP न्यूज़
  • मंडला में जन आक्रोश सभा
  • Jan outrage meeting in Mandla
  • second time in week MP
  • हफ्ते में दूसरी मर्तबा MP दौरा