3 दिन में दूसरी बार इंदौर आ रही हैं प्रियंका, जनता को संबोधित करेंगी प्रियंका, क्षेत्र-1 में होगा रोड शो

The Sootr | Nov 08, 2023, 24:00 IST
3 दिन में दूसरी बार इंदौर आ रही हैं प्रियंका, जनता को संबोधित करेंगी प्रियंका, क्षेत्र-1 में होगा रोड शो
प्रियंका गांधी बुधवार यानि आज फिर से इंदौर आएंगी। इस दौरान वे तलावली चांदा, मांगलिया में सुबह सभा करेंगी और शाम को क्षेत्र-1 में रोड शो होगा।

INDORE. कांग्रेस की सबसे पॉपुलर प्रचारक प्रियंका गांधी बुधवार यानि आज एक बार फिर इंदौर आ रही हैं। इस दौरान प्रियंका सांवेर क्षेत्र के तलावली चांदा, मांगलिया में सुबह सभा करेंगी और शाम को क्षेत्र-1 में रोड शो होगा। ऐसा पहली बार हो रहा है जब गांधी परिवार का कोई सदस्य चुनावी अभियान के लिए तीन दिन में दूसरी बार इंदौर आ रहा है। वहीं इसकी रोचक बात तो ये है कि प्रदेश में इस बार चुनावी समय में प्रियंका का पहला रोड शो भी इंदौर में ही हो रहा है।



कांग्रेस का 'प्रियंका कार्ड'

कांग्रेस इस बार प्रियंका के भरोसे प्रदेश की सीटों पर अपनी नैया पार लगाना चाहती है। इसलिए 'प्रियंका कार्ड' पर कांग्रेस नेताओं का सबसे ज्यादा भरोसा है।अकेले इंदौर की बात करें तो पहले सिर्फ सांवेर क्षेत्र में ही सभा थी। बाद में क्षेत्र-5 में सभा और जुड़ी। इसी सभा के साथ ही क्षेत्र - 1 का रोड शो भी आखिरी मौके पर जुड़ा। रोड शो का रूट टिगरिया रोड स्थित गणेश तिराहा से कुशवाह नगर होते हुए बाणगंगा तक रखा है। रोड शो के बाद बाणगंगा में नुक्कड़ सभा होगी।



इससे पहले 6 नवंबर को आई थीं प्रियंका

बता दें कि प्रियंका इससे पहले 6 नवंबर को इंदौर-5 विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने आई थी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार, 6 नवंबर को इंदौर और धार जिले में चुनावी सभा को संबोधित करेने पहुंची थी। विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद इंदौर व धार जिले में कांग्रेस के किसी भी स्टार प्रचारक की ये पहली चुनावी सभा थी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और अन्य कांग्रेस नेता भी उनके साथ मौजूद थे।



Tags:
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • priyanka gandhi
  • प्रियंका गांधी
  • Priyanka's visit to Indore
  • Priyanka will address the public
  • road show will be held in Region-1
  • प्रियंका का इंदौर दौरा
  • जनता को संबोधित करेंगी प्रियंका
  • क्षेत्र-1 में होगा रोड शो