इंदौर में प्रापर्टी ब्रोकर की गिरकर मौत, पास के कमरे में थी एक महिला मित्र, मामला संदिग्ध

Sanjay Gupta | Jul 14, 2026, 22:02 IST
Photograph: (THESOOTR)
INDORE. इंदौर में प्रापर्टी ब्रोकर जीतू साहू की मौत हो गई है। वह एक होटल की छत से गिरे और मौत हो गई। मामला संदिग्ध है। मौत से कुछ देर पहले ही तीन दोस्त मिलने पहुंचे थे। वहीं पास के कमरे में एक महिला मित्र भी थी।

इंदौर में बाणगंगा थाना एरिया में अरविंदो अस्पताल के पास श्याम पैलेस होटल की दूसरी मंजिल से गिरकर जीतू साहू की मौत हो गई। वह प्रॉपर्टी ब्रोकर ( Property Broker) थे।



रविवार अलसुबह यह घटना हुई। इसमें वह सीसीटीवी में दूसरी मंजिल से गिरते हुए दिख रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज आने के बाद पुलिस ने मामला संदिग्ध मानकर जांच शुरू कर दी है।



पुलिस को लग रही है संदिग्ध मौत

पुलिस की जांच में सामने आया है कि हादसे से 30 मिनट पहले जीतू से मिलने के लिए तीन दोस्त आए थे। बताया जाता है कि वह सुबह करीब साढ़े तीन बजे होटल से चले गए थे और बाद में यह घटना हुई। वहीं पास के कमरे में ही एक महिला मित्र ठहरी हुई थी। पुलिस इसलिए जांच कर रही है।



क्या बोल रही है पुलिस

बाणगंगा थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि रविवार सुबह करीब 4 बजे जीतू साहू होटल की दूसरी मंजिल से गिर गया था। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है।



लंबे समय से होटल में रह रहा था

वहीं पुलिस को जांच में पता चला है कि जीतू 22 दिन से होटल में ही रह रहा था। वह शादीशुदा था। पुलिस यह भी पूछताछ कर रही है कि वह आखिर इतने दिनों से क्यों होटल में रह रहा था, कहीं कोई घरेलू विवाद तो नहीं है। साथ ही रुपए लेन-देन के विवाद के एंगल से भी जांच हो रही है। महिला मित्र से भी पूछताछ हो रही है।



ये खबरें भी पढ़ें...



इंदौर के 3 कलेक्टर पहले दे चुके 158 विकास मंजूरी, हाईकोर्ट के आदेश से एक हुई तो विवाद क्यों



सिया-सोनम के बाद एक और कातिल दुल्हन, शादी से तीन दिन पहले मंगेतर की कर दी हत्या



धार भोजशाला में सुप्रीम कोर्ट से स्टे नहीं, पास की जमीन पर कर सकेंगे जुमे की नमाज



इंदौर में जिंदा मां को मरा बता दिए एसडीएम, 100 करोड़ की जमीन की अपील कर दी खारिज



Tags:
  • इंदौर
  • बाणगंगा थाना
  • अरविंदो अस्पताल
  • पुलिस की जांच
  • Property Broker
  • संदिग्ध मौत