भोपाल में प्रॉपर्टी रेट बढ़ने की तैयारी, लोकेशन होगी मर्ज, आम आदमी पर पड़ेगा असर

Aman Vaishnav | Feb 08, 2026, 12:00 IST
property rates increase bhopal 2026
भोपाल में जल्द ही प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो सकता है। रजिस्ट्री और स्टांप ड्यूटी बढ़ने की संभावना है। पंजीयन विभाग ने 500 से ज्यादा नए लोकेशन को जोड़ने की योजना बनाई है। इसका मतलब ये है कि अब सस्ती कॉलोनियों में भी महंगे रेट लागू हो सकते हैं।

भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना महंगा

भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना और रजिस्ट्री कराना आने वाले समय में महंगा हो सकता है। कलेक्टर की नई गाइडलाइन तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होते ही पंजीयन विभाग के अफसरों ने रेट बढ़ाने का नया तरीका ढूंढ लिया है।



इस बार सीधे रेट बढ़ाने की बजाय शहर की 500 से ज्यादा लोकेशन को आपस में जोड़ने की योजना बनाई जा रही है। इस प्रस्ताव पर उपमूल्यांकन समिति के अध्यक्ष विनोद सोनकिया ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने अफसरों से कहा है कि ठोस तर्क के साथ फिर से प्रस्ताव लाया जाए।



500 से ज्यादा लोकेशन होगी मर्ज

भोपाल में पंजीयन विभाग के अफसरों ने एक नया प्रस्ताव तैयार किया है। इसके तहत वे शहर की 500 से ज्यादा जगहों को आपस में मर्ज करने की योजना बना रहे हैं। इसका मतलब ये है कि जो कॉलोनियां अब अलग-अलग रेट्स पर रजिस्टर्ड हैं उन्हें मिलाकर एक ही लोकेशन पर मान लिया जाएगा।



मर्जर के बाद लागू होंगे रेट

अफसरों का कहना है कि कई जगहों पर पास की कॉलोनियों के रेट में फर्क है। कुछ जगहों पर ज्यादा हैं तो कुछ जगहों पर कम है। इसे ही सही करने के लिए लोकेशन को जोड़ना जरूरी है।



मर्जर के बाद अब सस्ती कॉलोनियों में भी महंगे रेट लागू हो जाएंगे। यानी जिन इलाकों में अभी सस्ती रजिस्ट्री हो रही थी वहां भी अब ज्यादा रेट पर रजिस्ट्री करवानी पड़ेगी।



पहले भी हो चुका मर्जर

इससे पहले भी बड़ा मर्जर हो चुका है। 2023-24 में भोपाल में 3900 लोकेशन गाइडलाइन में थीं। 2024-25 में यह घटकर 3883 हो गईं। 2025-26 में 2882 लोकेशन रह गईं। इस तरह एक साल में 1018 लोकेशन हटा दी गईं है।



जानकारों के मुताबिक लोकेशन की सही मैपिंग नहीं हो पा रही है। डिजिटल मैप में गड़बड़ी है। इससे रेट तय करने में समस्या हो रही है। अफसर मर्जर को इसका आसान हल मान रहे हैं। साथ ही मर्जर का असर सीधे आम आदमी पर पड़ेगा। स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस बढ़ेंगी। इससे घर और प्लॉट खरीदना महंगा हो जाएगा।



d4eaf7e0-481


ये भी जानें... भोपाल जिले के नगरीय और ग्रामीण इलाकों में इन दिनों प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री काफी तेज हो गई है। इस वजह से इन इलाकों का रिकॉर्ड पटवारियों से तैयार करवाकर मांगा गया है। इससे पता चल सके कि यहां कितनी रजिस्ट्रियां डिसाइड रेट से ज्यादा कीमत पर हुई हैं। इसके लिए हुजूर, कोलार और बैरसिया तहसील के एसडीएम और तहसीलदार पटवारियों से सर्वे करवा रहे हैं और जानकारी इकट्ठी की जा रही है।



52382ee9-5a9


इन इलाकों में खूब बिक रही प्रापर्टी

  • भोपाल के कई इलाकों जैसे कटारा हिल्स, अवधपुरी, खजूरी कलां, 11 मील, सहारा एस्टेट, सलैया, मिसरोद, समरधा, कोलार, नर्मदापुरम रोड, रातीबड़, नीलबड़, मुगालिया छाप, ईंटखेड़ी छाप, फंदा, खजूरी सड़क, भैंसाखेड़ी, कोलूखेड़ी, परवलिया सड़क, चंदूखेड़ी, गांधीनगर, जेल रोड, अयोध्या बायपास, आनंद नगर, बिलखिरिया, रायसेन रोड, कान्हासैया, ओंकारा सेवनियां, सूखी सेवनियां, भोपाल बायपास, जगदीशपुर, ईंटखेड़ी, लांबाखेड़ा, करोंद, पलाशी, मुबारकपुर, डोबरा, परेवाखेड़ा, अचारपुरा, पुरामनभावन, देवलखेड़ी, गोलखेड़ी, श्यामपुर में लोग प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं।
  • ये इलाका अब नगरीय और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में फैल चुका है।
4c6894e1-a94


राजस्व विभाग से मांगी जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कलेक्टर गाइडलाइन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। कुछ ही दिनों में प्रस्ताव तैयार हो जाएगा। इस प्रस्ताव को उप जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रखा जाएगा। जिन जगहों पर तय कीमत से ज्यादा पर रजिस्ट्रियां हुई हैं, वहां प्रॉपर्टी रेट में 15 से 20% तक बढ़ोतरी हो सकती है।



ccce926e-809


ये खबरें भी पढ़िए...



भोपाल न्यूज: भोपाल प्रॉपर्टी रेट 20% तक बढ़ सकते हैं, इन इलाकों में भारी डिमांड



भोपाल कलेक्टर गाइडलाइन, अब AI तय करेगा प्रॉपर्टी के दाम, 3 हजार लोकेशन पर होगा एनालिसिस



सोशल मीडिया पर प्रॉपर्टी विज्ञापन की रेरा कर रहा जांच, दोषी पाए जाने पर होगी 3 साल की सजा



घर बैठे प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन की फीस में 20 गुना तक बढ़ोतरी, आम आदमी पर लाद दिया आर्थिक बोझ



Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • पंजीयन विभाग
  • आम आदमी
  • भोपाल प्रॉपर्टी रेट
  • भोपाल कलेक्टर गाइडलाइन