भोपाल में कमलनाथ के बंगले के सामने विरोध प्रदर्शन, दिग्विजय सिंह का जलाया पुतला, आज होगा शक्ति प्रदर्शन

Ujjwal Rai | Oct 21, 2023, 24:00 IST
भोपाल में कमलनाथ के बंगले के सामने विरोध प्रदर्शन, दिग्विजय सिंह का जलाया पुतला, आज होगा शक्ति प्रदर्शन
भोपाल में कांग्रेस से नाराज नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बंगले के बाहर विरोध प्रदर्शन किया

BHOPAL. मध्यप्रदेश में कांग्रेस की दूसरी सूची आने से कांग्रेस में बगावत बढ़ती ही जा रही है। इस दौरान जिन नेताओं के टिकट कटे हैं, वह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कई नाराज नेताओं ने त्याग-पत्र भी दे दिए। नाराज नेताओं ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के बंगले के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। राजधानी में विरोधियों ने दिग्विजय सिंह का पुतला भी जलाया।



ujjwal (600 x 336 px) (29).jpg


दिग्विजय सिंह का पुतला जलाते हुए कार्यकर्ता



बसपा में शामिल हुए कांग्रेस नेता

टिकट न मिलने से नाराज नेता सुमावली विधायक अजब सिंह कुशवाह बसपा में शामिल हो गए हैं। महू से दो बार के विधायक अंतर सिंह दरबार शनिवार को शक्ति प्रदर्शन भी करने जा रहे हैं। नाराज नेताओं ने 20 से ज्यादा सीटों पर विरोध प्रदर्शन किया।



हनुमान चालीसा का पाठ

यहां बैरसिया से आए कार्यकर्ताओं ने बंगले के गेट पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए बैरसिया के प्रत्याशी का टिकट बदलने की अर्जी भी लगाई। दरअसल, कमलनाथ ने अपने समर्थकों को टिकट दिलवा दिया, जिस वजह कार्यकर्ता नाराज हैं।



ये खबर भी पढ़ें...



चुनावी महासंग्राम में हेलिकॉप्टर के किराए ने भरी उड़ान, चुनावी राज्य MP और राजस्थान में लाखों में एक घंटे की कीमत



कांग्रेस की दूसरी सूची-

मप्र में कांग्रेस ने 19 अक्टूबर को दूसरी सूची जारी कर दी थी। इसमें 88 प्रत्याशियों के नाम शामिल थे। दूसरी लिस्ट में तीन नाम बदले गए। इनमें दतिया, पिछोर और गोटेगांव सीट शामिल है। दतिया में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के सामने राजेन्द्र भारती को टिकट दिया गया है। पहले यहां से अवधेश नायक के नाम को ऐलान हुआ था। इसी तरह पिछोर सीट पर शैलेंद्र सिंह की जगह अरविंद सिंह लोधी को उतारा गया है। गोटेगांव सीट पर पहले शेखर चौधरी का टिकट फाइनल हुआ था, लेकिन दूसरी लिस्ट में उनकी जगह मौजूदा विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति को टिकट दिया गया है।



Tags:
  • कमलनाथ
  • Kamal Nath
  • MP Assembly elections
  • मप्र विधानसभा चुनाव
  • Assembly elections 2023
  • विधानसभा चुनाव 2023
  • protest outside Kamal Nath's bungalow
  • burnt the effigy of Digvijay Singh
  • controversy after the second list of Congress in MP
  • कमलनाथ के बंगले के बाहर विरोध प्रदर्शन
  • दिग्विजय सिंह का पुतला फूंका
  • मप्र में कांग्रेस की दूसरी सूची आने के बाद विवाद