राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, सुरक्षा घेरा तोड़कर गाड़ी के सामने आए लोग, कई गिरे
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भोपाल पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत सीनियर लीडर ने किया। वहीं इस दौरान राहुल की सुरक्षा में गंभीर चूक सामने आई है। राजा भोज सेतु के पास अचानक बड़ी संख्या में लोग अनियंत्रित हो गए और पुलिस का घेरा तोड़कर राहुल की गाड़ी के सामने आ गए। इसके कारण करीब 30 सेकंड तक राहुल गांधी का काफिला रोकना पड़ा। इस घटना ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की कमी को उजागर किया है।
सुरक्षा एजेंसियों की नाकामी
खबर यह भी...राहुल गांधी के भोपाल दौरे पर स्वागत में मची अफरा-तफरी, समर्थक गाड़ी के सामने आए
राहुल गांधी करेंगे अहम बैठकें
राहुल गांधी लगभग 6 घंटे भोपाल में रहेंगे। उनका मुख्य कार्यक्रम कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में तीन महत्वपूर्ण बैठकों का संचालन है। इसके अतिरिक्त, दोपहर बाद वे रवीन्द्र भवन में जिलाध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।
यह दौरा पूरी तरह से संगठन के पुनर्गठन और पार्टी की मौजूदा स्थिति को समझने के लिए है। 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर यह रणनीतिक कदम माना जा रहा है।
खबर यह भी...पीएम मोदी का भोपाल दौरा: PM का कड़ा संदेश, बोले-हम गोली का जवाब गोले से देंगे
इसलिए खास है राहुल का ये दौरा
राहुल गांधी का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे केवल तीन दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल के जम्बूरी मैदान में एक विशाल महिला महासम्मेलन को संबोधित किया था। दोनों नेताओं के इस तरह के कार्यक्रम राजनीतिक माहौल को और अधिक गरमाएंगे।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
Rahul Gandhi | MP News | Bhopal News Jitu Patwari | kamalnath | एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी | Bhopal airport