MP जैसा खेल बंगाल-असम में भी दोहराया, चुनाव आयोग पर राहुल गांधी का हमला

Aman Vaishnav | May 05, 2026, 12:55 IST
rahul gandhi bjp election theft bengal assam ec
राहुल गांधी ने बंगाल और असम चुनाव नतीजों पर BJP और चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 100 से ज्यादा सीटें चुराई गई हैं। यह वही प्लेबुक है जो MP, हरियाणा और महाराष्ट्र में भी देखी गई थी।

News In Short

  • राहुल गांधी ने बंगाल और असम चुनाव नतीजों पर सवाल उठाए हैं।
  • उन्होंने BJP पर चुनाव आयोग की मदद से चुनाव चोरी का आरोप लगाया है।
  • राहुल के मुताबिक बंगाल में 100 से ज्यादा सीटें चुराई गई हैं।
  • उन्होंने MP, हरियाणा और महाराष्ट्र का हवाला देते हुए इसे एक जैसा पैटर्न बताया है।
  • राहुल ने चेतावनी दी कि संस्थाओं की यह लूट रुकी नहीं तो चुनाव बेमानी हो जाएंगे।

News In Detail

पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आते ही देश की राजनीति में बड़ी बहस छिड़ गई है। कांग्रेस के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार, 05 नई को एक ट्वीट के जरिए केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर सीधा निशाना साधा है।



उनका यह ट्वीट अंग्रेजी में था, लेकिन इसका संदेश साफ था। उन्होंने कहा कि बंगाल और असम में जो हुआ, वह साफ तौर पर चुनाव चोरी है।



राहुल का आरोप: EC की शह पर हुई चोरी

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि असम और बंगाल में चुनाव चोरी के मामले एकदम साफ हैं। उन्होंने कहा कि यह सब BJP ने चुनाव आयोग (Election Commission) के समर्थन से किया है।



राहुल ने यह भी लिखा कि वे ममता बनर्जी की बात से पूरी तरह सहमत हैं। उनके मुताबिक, बंगाल में 100 से ज्यादा सीटें चुराई गई हैं।



यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने ऐसे आरोप लगाए हों। राहुल ने मध्य प्रदेश (MP), हरियाणा और महाराष्ट्र का नाम लिया। उन्होंने कहा कि यह वही प्लेबुक यानी पुराना खेल है, जो पहले भी दोहराया गया था। उन्होंने लोकसभा 2024 का भी जिक्र किया है।



राहुल ने MP का जिक्र क्यों किया ?

राहुल गांधी ने खास तौर पर मध्य प्रदेश का नाम लिया। उनका कहना है कि MP में चुनी हुई सरकार को बीच में ही गिराया गया था। उस वक्त कांग्रेस की सरकार को हॉर्स ट्रेडिंग यानी विधायकों की खरीद-फरोख्त से अस्थिर किया गया था।



राहुल का तर्क है कि BJP पहले इस तरीके से सरकारें गिराती है। अब चुनाव प्रक्रिया को भी प्रभावित करने लगी है।



कांग्रेस का यह आरोप लंबे समय से चला आ रहा है कि BJP मतदाता सूचियों और वोटिंग प्रक्रिया में हेरफेर करती है। राहुल ने अब इसे एक बड़े पैटर्न के तौर पर पेश किया है।



लोकतंत्र पर मंडराता खतरा?

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में एक गंभीर चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि अगर संस्थाओं की यह चोरी नहीं रुकी, तो देश में चुनाव का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। उनके शब्दों में यह चुनाव चोरी और संस्था चोरी का दौर है। यह बात उन्होंने सीधे शब्दों में लिखी।



राहुल का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब विपक्ष पहले से ही चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाता रहा है।



BJP और EC की तरफ से कोई जवाब?

फिलहाल BJP और चुनाव आयोग की तरफ से राहुल गांधी के इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह देखना अहम होगा कि सत्ताधारी पार्टी इन आरोपों का किस तरह जवाब देती है।



राजनीतिक माहौल में ऐसे आरोप-प्रत्यारोप चुनावी नतीजों के बाद आम होते हैं। जब नेता प्रतिपक्ष जैसे बड़े पद पर बैठा नेता चुनाव आयोग को सीधे निशाने पर लेता है तो बात और गंभीर हो जाती है।



FAQ

  1. राहुल गांधी ने बंगाल और असम चुनाव में क्या आरोप लगाए?
    राहुल गांधी ने दावा किया कि बंगाल और असम में BJP ने चुनाव आयोग (Election Commission) के समर्थन से चुनाव चोरी की। उनके मुताबिक बंगाल में 100 से ज्यादा सीटें चुराई गईं। उन्होंने इसे मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और लोकसभा 2024 में भी दोहराई गई एक ही "प्लेबुक" का हिस्सा बताया।

ये खबरें भी पढ़िए...



तमिलनाडु में थलपति विजय की जीत के पीछे भोपाल का यह नौजवान, जानें कौन है कपिल साहू



एमपी न्यूज: राज्यसभा सांसद जॉर्ज कुरियन और एल मुरुगन दक्षिण में चुनाव हारे



सिर्फ 1 वोट से जीते TVK नेता श्रीनिवास सेतुपति, मंत्री और चार बार के विधायक को हराया



मध्यप्रदेश न्यूज: मोहन कैबिनेट में किसानों को दालों पर मिलेगा बोनस!





Tags:
  • एमपी न्यूज
  • राहुल गांधी
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • केंद्र सरकार
  • ममता बनर्जी
  • Election Commission
  • चुनाव आयोग
  • लोकसभा
  • मध्य प्रदेश
  • नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी