Ida ने इन पांच शर्तों पर दी राहुल गांधी के छात्रों की गूंज के लिए मंजूरी, पुलिस एनओसी बाकी

Sanjay Gupta | Sept 15, 2026, 18:24 IST
rahul-gandhi-chhatron-ki-goonj-indore
कांग्रेस को राहुल गांधी के आयोजन के लिए आईडीए से औपचारिक मंजूरी पत्र मिल गया है। आईडीए ने पांच शर्तों पर मंजूरी दी है। इसके लिए कांग्रेस ने 10 लाख रुपए भरे हैं।

Indore. इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) ने राहुल गांधी के छात्रों की गूंज आयोजन के लिए कांग्रेस को मंजूरी पत्र सौंप दिया है। इसके लिए कांग्रेस ने आईडीए की रीजनल पार्क के सामने स्थित 12 हजार वर्गमीटर जगह मांगी थी। यहां पर 19 सितंबर को आयोजन होगा। आईडीए ने पांच शर्तों पर मंजूरी दी है.



यह है पांच शर्तें

आईडीए ने पत्र में कहा है कि 17 से 19 सितंबर के लिए यह जगह दी जा रही है। कुल 12 हजार वर्गमीटर जगह दी गई है।


1- केवल आईडीए की रिक्त भूमि ही दी गई है


2- यहां आवश्यक सुरक्षा प्रबंध व्यवस्था आपको करना है


3- कार्यक्रम से संबंधित अन्य विभागों से मंजूरी ली जाना होगी


4-स्थल के लिए अन्य मंजूरियां और ध्वनि विस्तारक यंत्र की मंजूरी भी लेना होगी


5- यदि तारीख के पहले औऱ बाद में भी जमीन का उपयोग किया तो किराया लगेगा।



0bb7b1db-d15


शहराध्यक्ष को दिया पत्र

आईडीए के संपदा अधिकारी ने यह पत्र शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे को जारी किया है। हालांकि कांग्रेस को अभी पुलिस विभाग से एनओसी लेना बाकी है। वहीं पुलिस विभाग ने भी कांग्रेस पदाधिकारियों को यहां फायर सेफ्टी, सिविल वर्क पूरा करने और इसकी एनओसी मांगी है। सुरक्षा व्यवस्था सही होने पर वह अनापत्ति जारी करेगा।



fde56bc2-adc


पूर्व मंत्री ने की चाय पर चर्चा

वहीं राहुल गांधी के आयोजन को लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल व कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरपर्सन व पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने "चाय पर चर्चा" की। पटेल ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा अभी छात्रों की गूंज कार्यक्रम है, जिसमें राहुल गांधी 19 नवंबर को शाम 5 बजे युवाओं और छात्रों से संवाद करेंगे। उद्देश्य है कि देश और प्रदेश की शिक्षा प्रणाली में सुधार हो।



युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है। एकेडमिक कैलेंडर नहीं है, परीक्षाएं होती हैं तो पेपर लीक हो जाते हैं। मध्यप्रदेश के मुद्दों पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छात्रों से जुड़े ही विषयों पर बात करेंगे। उनका मुख्य उद्देश्य है कि देश के भविष्य युवा छात्रों को न्याय मिले।



यह खबरें भी पढ़ें...



राहुल गांधी की टीम ने ली मप्र के मुद्दों की लिस्ट, बालाघाट, सिंगरौली, छिंदवाड़ा सागर और भागीरथपुरा भी



राहुल गांधी के छात्रों की गूंज में कांग्रेस को 15-20 हजार युवाओं के आने का अनुमान, पुलिस बैठक में आई बात



मोदी मॉडल को अमेरिका मान रहा, राहुल गांधी नहीं: सीएम मोहन यादव



राहुल गांधी के छात्रों की गूंज में राघव चैतन्य, लशकरी और विकास अनबीटेबल करेंगे परफार्म



Tags:
  • राहुल गांधी
  • इंदौर विकास प्राधिकरण
  • पुलिस विभाग
  • एनओसी
  • मुकेश नायक
  • चिंटू चौकसे