राहुल गांधी के कार्यक्रम में वंदे मातरम् गाने की मांग करने वाले BJP नेता खुद अटके, नहीं गा पाए पूरा गान

Sanjay Gupta | Sept 05, 2026, 14:48 IST
rahul gandhi Chhatron Ki Goonj vande mataram
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को घेरने वाले बीजेपी नेता खुद घिर गए। बीजेपी नेता नानूराम कुमावत की मांग थी कि इस कार्यक्रम में सामूहिक वंदे मातरम् गान हो। जब पत्रकारों ने उनसे गाने के लिए कहा तो अटक गए।

इंदौर में 19 सितंबर को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम होने वाला है। इसे लेकर राजनीति गरम है।



शनिवार को पुरुषार्थ संस्था के प्रमुख और बीजेपी नेता नानूराम कुमावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने मांग की कि राहुल गांधी के कार्यक्रम में छात्रों से सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन कराया जाए। कुमावत ने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो वे आगे विरोध प्रदर्शन करेंगे।



9a214632-b21


खुद अटक गए कुमावत

कुमावत की मांग के बाद पत्रकारों ने उनसे सवाल कर लिया कि क्या वे पूरा वंदे मातरम् गा सकते हैं। इस पर कुमावत ने कुछ लाइनें गाकर सुनाईं, लेकिन इस दौरान वे कई जगह उच्चारण में अटक गए। उन्होंने बैठे-बैठे ही वंदे मातरम् गाया।



केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में जारी नियमों के मुताबिक राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को भी राष्ट्रगान की तरह सम्मान देना जरूरी बताया गया है। इसके तहत वंदे मातरम् गाते समय सावधान की मुद्रा में खड़ा होना चाहिए और इसके सभी 6 छंद गाने की बात कही गई है। हालांकि, कुमावत इस दौरान पूरा गान नहीं कर पाए और बीच में ही अटक गए।



6b4eb2c6-3bc


बाद में कांग्रेस को जिम्मेदार बताया

बाद में कुमावत ने कहा कि कांग्रेस की वजह से ही लोगों को वंदे मातरम् के पूरे 6 छंद याद नहीं हैं। उनका आरोप था कि कांग्रेस ने हमेशा इसके सिर्फ दो छंदों को ही महत्व दिया।



कुमावत ने कहा कि उन्हें भी वंदे मातरम् के सभी 6 छंद याद नहीं हैं, लेकिन अब जब बीजेपी सरकार ने इसे अनिवार्य किया है तो लोग इसे सीखेंगे और पूरा सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भी वंदे मातरम् का सम्मान करना चाहिए और इसे अपनाना होगा।



राहुल और पटवारी से करेंगे मांग

Indore BJP केकुमावत ने कहा कि उन्होंने इस मामले को लेकर जीतू पटवारी को पत्र लिखा है। पत्र में मांग की गई है कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन कराया जाए।



उन्होंने कहा कि वे राहुल गांधी को भी इस संबंध में पत्र भेज रहे हैं। अगर 10 सितंबर तक उनकी मांग नहीं मानी जाती है तो 11 सितंबर को बैठक कर आगे के विरोध की रणनीति तय की जाएगी। छात्रों की गूंज राहुल गांधी



ये खबरें भी पढ़ें...

CM मोहन यादव की राहुल गांधी को चुनौती, कहा, एमपी दौरे से पहले पुराना हिसाब दो



राहुल गांधी के गूंज कार्यक्रम में 4 मुद्दों पर बात, पोस्टर पर वेन्यू रीजनल पार्क



राहुल गांधी को स्टेडियम देने पर चुप्पी, विधायक गोलू के पुत्र रूद्राक्ष कर चुके यूथ वॉक



राहुल गांधी से पहले नेहरू स्टेडियम में यह हुए आयोजन, पटवारी ने सीएम से भी रखी मांग







Tags:
  • राहुल गांधी
  • जीतू पटवारी
  • Indore BJP
  • वंदे मातरम
  • छात्रों की गूंज राहुल गांधी