राहुल गांधी से पहले नेहरू स्टेडियम में यह हुए आयोजन, पटवारी ने सीएम से भी रखी मांग

Sanjay Gupta | Published:
rahul gandhi indore nehru stadium
rahul gandhi indore nehru stadium
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के इंदौर में छात्रों की गूंज आयोजन की जगह को लेकर बवाल जारी है। चिट्ठी से लेकर जुबान तक सब चल रहे हैं। तैयारी को लेकर कांग्रेस की इंदौर में बुधवार को बैठक है।

राहुल गांधी के 12 सितंबर को इंदौर में होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर जगह को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस ने इसके लिए नेहरू स्टेडियम मांगा है। हालांकि, बैकअप प्लान के तौर पर रीजनल पार्क के सामने की जमीन और खंडवा रोड की एक जमीन भी तय कर ली गई है। फिर भी कांग्रेस की पहली पसंद नेहरू स्टेडियम ही है। इस मामले को लेकर बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा लगातार पत्र लिख रहे हैं, वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीण विपिन वानखेड़े भी जवाब दे रहे हैं।



अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से भी स्टेडियम देने की मांग कर दी है।



पटवारी ने सीएम और विजयवर्गीय से यह रखी मांग

जीतू पटवारी ने सीएम डॉ. मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नाम पत्र लिखा है। इसमें राहुल गांधी के आयोजन के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम देने की मांग की गई है। इसमें कहा गया है कि यह राजनीतिक आयोजन नहीं है। यह छात्रों के साथ सार्थक जनसंवाद है। राहुल गांधी संवैधानिक पद पर हैं। इसलिए इस पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को स्टेडियम में आयोजन के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएं।





वानखेड़े ने बताए स्टेडियम में बीजेपी के आयोजन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने इंदौर बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा के पत्र का जवाब देते हुए एक पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने नेहरू स्टेडियम में पहले हो चुके चार बड़े आयोजनों का जिक्र किया है।



वानखेड़े ने बताया कि दिसंबर 2017 में स्टेडियम में स्वच्छता कॉन्सर्ट हुआ था। इसके बाद दिसंबर 2021 में बलिदान दिवस, अप्रैल 2025 में बजरंग दल/वीएचपी का शौर्य कुंभ और जून 2025 में नगर स्थापना समारोह आयोजित किया गया था। इन कार्यक्रमों में 40 से 50 हजार लोगों की भागीदारी का दावा किया गया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का कार्यक्रम राजनीतिक नहीं, बल्कि छात्रों से संवाद का आयोजन है। इसके बावजूद बीजेपी और सरकार इसे रोकने की कोशिश कर रही है।



91d86dee-314


सुमित मिश्रा ने जारी किया पत्र

बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बुधवार सुबह कांग्रेस जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े के नाम एक और पत्र जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि बीजेपी को राहुल गांधी के कार्यक्रम से कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी मनोरंजन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं और लगातार झूठ बोल रहे हैं।



मिश्रा ने दावा किया कि कांग्रेस की तैयारी रीजनल मुक्तिधाम के सामने वाली जगह पर चल रही है, जबकि मांग नेहरू स्टेडियम की की जा रही है। उन्होंने केरल और झारखंड में छात्र आंदोलनों को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। साथ ही कहा कि पंजाब में एनएसयूआई के छात्र चुनाव में हार गई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इंदौर आएं तो मां देवी अहिल्या को भी नमन करें।



rahul gandhi indore nehru stadium


एमपी कांग्रेस की आज बैठक

उधर मप्र कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी बुधवार को आयोजन की तैयारियों को लेकर बड़ी बैठक कर रहे हैं। इसमें सभी मोर्चों के नेताओं को तैयारी के लिए बुलाया गया है और अपने साथ दस-दस कार्यकर्ताओं को भी लाने के लिए कहा गया है। इसमें सभी को जिम्मेदारी दी जाएगी।



जगह पर निगमायुक्त क्या बोल रहे हैं

उधर स्टेडियम को लेकर निगमायुक्त क्षितिज सिंघल का कहना है कि कांग्रेस नेताओं का आवेदन मिला है और पांच दिन के लिए स्टेडियम मांगा है। इसमें हाईकोर्ट के आदेश और एमआईसी के पूर्व में पास हुए प्रस्तावों का अध्ययन किया जा रहा है। इसके बाद ही इसमें फैसला लिया जाएगा।



ये खबरें भी पढ़ें...

CM मोहन यादव की राहुल गांधी को चुनौती, एमपी दौरे से पहले कर दी ये मांग



राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में जगह को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में जुबानी जंग



राहुल गांधी के खिलाफ FIR पर एमपी कांग्रेस भड़की, बीजेपी को सुनाई खरी-खरी



इंदौर में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए कांग्रेस का यह बैकअप प्लान



Tags:
  • राहुल गांधी
  • एमपी कांग्रेस
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • जीतू पटवारी
  • हरीश चौधरी
  • विपिन वानखेड़े
  • जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम
  • इंदौर बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा