सीएम मोहन यादव बोले राहुल गांधी मप्र आ रहे स्वागत है, लेकिन कांग्रेस के कर्मों की माफी मांगें

Sanjay Gupta | Sept 05, 2026, 16:03 IST
सीएम मोहन यादव बोले राहुल गांधी मप्र आ रहे
सीएम डॉ. मोहन यादव इंदौर दौरे पर हैं। शनिवार को यहां पहुंचने पर वह पहले सांदीपनी स्कूल गए हैं और इसके बाद मेट्रो के दूसरे चरण का भी उद्घाटन करेंगे। आइए जानते हैं राहुल गांधी के दौरे पर सीएम मोहन यादव क्या बोले...

INDORE. सीएम मोहन यादव शनिवार को इंदौर दौरे पर हैं। वह दोपहर में इंदौर पहुंचे। यहां वह सांदीपनी स्कूल में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। साथ ही मेट्रो के दूसरे चरण का भी उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मेट्रो गांधीनगर से होटल रेडिसन तक 17 किमी तक संचालित होगी।



राहुल गांधी क्षमा मांगे

राहुल गांधी 19 सितंबर को छात्रों की गूंज आयोजन के लिए इंदौर आ रहे हैं। इस पर सीएम ने कहा कि वह नेता प्रतिपक्ष हैं और मप्र में आ रहे हैं तो उनका स्वागत है। लेकिन कांग्रेस के अतीत के समय युवाओं के साथ जो अन्याय हुआ है उसके लिए माफी मांगे।



आंकड़ा देखें तो कांग्रेस की 1956 से 2003 तक सरकार रही लेकिन इस दौरान किसान, महिला, युवा सभी की हालत क्या थी। बिजली पांच हजार मेगावाट थी और बीजेपी की सरकार बनने के बाद 31 हजार मेगावाट हो गई। प्रति व्यक्ति आय 11700 थी जो अबएख लाख 67 हजार है। वह कांग्रेस के अतीत के कर्मों की क्षमा याचना करें।



इंदौर को मिल रही नई सौगात

सीएम ने कहा कि इंदौर में लगातार सौगात मिल रही है। पहले मेट्रो के शुरूआत में कुछ स्टेशन बचे थे और अब 17 किमी में मेट्रो दौड़ेगी। इंदौर मप्र का सबसे प्रमुख आर्थिक समृद्दि वाला नगर है। सभी को मेट्रो की सौगात की बधाई।



मेट्रो का होगा उद्घाटन

सीएम ब्रिलयंट कन्वेंशन सेंटर में हो रहे आयोजन में मेट्रो के दूसरे चरण का उद्गटान करेंगे। इसमें 2850 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। आयोजन में केंद्रीय मंत्री मनोहर खट्टर के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ सभी बीजेपी विधायक व अन्य रहेंगे।



मंत्री के बयान पर रागिनी का पलटवार

कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने आज इंदौर प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के राहुल गांधी के आने से फायदा होने वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी। रागिनी नायक ने कहा कि घंटा फायदा होगा।



मंत्री बोले थे राहुल के आने से फायदा होता है

वहीं इसके पहले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी राहुल गांधी के दौरे को लेकर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। उनका कहना है कि - अच्छा है वह जब-जब वो (राहुल) आते हैं तो फायदा होता है हमारा। इंदौर में राहुल गांधी के दौरे को लेकर लगातार राजनीति गरमा रही है। खासकर नेहरू स्टेडियम नहीं मिलने के बाद कांग्रेस भी आक्रामक है।



ये भी पढ़ें...

राहुल गांधी के कार्यक्रम में वंदे मातरम् गाने की मांग करने वाले BJP नेता खुद अटके, नहीं गा पाए पूरा गान



CM मोहन यादव की राहुल गांधी को चुनौती, कहा, एमपी दौरे से पहले पुराना हिसाब दो



राहुल गांधी के गूंज कार्यक्रम में 4 मुद्दों पर बात, पोस्टर पर वेन्यू रीजनल पार्क



राहुल गांधी को स्टेडियम देने पर चुप्पी, विधायक गोलू के पुत्र रूद्राक्ष कर चुके यूथ वॉक







Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • राहुल गांधी
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक
  • शंकर लालवानी
  • शिक्षक दिवस