राहुल गांधी के आयोजन के लिए कांग्रेस ने IDA को लिखा पत्र, पहले लगेगी पुलिस एनओसी

Sanjay Gupta | Sept 08, 2026, 11:44 IST
rahul gandhi students event indore ida land
राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में हो रहे छात्रों की गूंज आयोजन के लिए आखिरकार कांग्रेस ने आईडीए को पत्र दे दिया है। आईडीए को पत्र देकर कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने वाली जगह मांगी है।

लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के आयोजन के लिए अभी तक जुबानी बात कर रही कांग्रेस ने आखिरकार औपचारिक आवेदन कर दिया है। आईडीए (इंदौर विकास प्राधिकरण) को कांग्रेस शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे ने सोमवार देर शाम को आवेदन दे दिया है। इसमें रीजनल पार्क के सामने वाली जगह आयोजन के लिए मांगी है।



32c8a77d-f9b


लेकिन पहले लगेगी पुलिस एनओसी

लेकिन अभी IDAएकदम से जगह नहीं देगा। आईडीए अधिकारियों ने द सूत्र को बताया कि जिस तरह से बड़े आयोजन की बात की जा रही है, ऐसे में वहां कानून व्यवस्था को भी देखना होगा। इसके लिए पहले हम पुलिस विभाग से एनओसी मांगेंगे। इस एनओसी के बाद ही आगे जमीन देने पर विचार किया जाएगा।



कांग्रेस का दावा 75 हजार रजिस्ट्रेशन

कांग्रेस शहराध्यक्ष चौकसे और जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े का दावा है कि राहुल गांधी के आयोजन के लिए भारी उत्साह है और पंजीयन 75 हजार को छू गया है। हालांकि बताया गया है कि इसमें इंदौर के करीब 25 हजार पंजीयन हैं और बाकी अन्य शहरों से हैं। कांग्रेस लगातार मीटिंग कर रही है और सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।



जगह को लेकर अभी तक यह उठापटक

जगह को लेकर कांग्रेस को शुरुआत से ही मशक्कत करनी पड़ रही है। पहले कांग्रेस ने पांच दिन के लिए नेहरू स्टेडियम मांगा था, लेकिन नगर निगम ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए अनुमति देने में असमर्थता जताई। इसके बाद स्टेडियम नहीं मिलने की वजह से कांग्रेस ने कार्यक्रम की तारीख 12 सितंबर से बढ़ाकर 19 सितंबर कर दी। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने आयोजन के लिए कई जगहों पर विचार किया। इसमें रीजनल पार्क के सामने की जगह, जीएसीसी के पीछे का मैदान और यूनिवर्सिटी का मैदान शामिल था। अब कांग्रेस ने रीजनल पार्क (Regional Park Indore) के सामने वाली जगह के लिए आईडीए को आवेदन दिया है।



इसके पहले कलेक्टर से मिले थे

कांग्रेस नेताओं ने जगह दिलाने की मांग को लेकर रविवार को जिला कलेक्टर शिवम वर्मा से मुलाकात की थी। उस समय कलेक्टर ने उन्हें आवेदन देने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था कि आवेदन मिलने के बाद संबंधित विभाग (Indore News) इस पर विचार करेगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद अब कांग्रेस की ओर से आवेदन जमा कर दिया गया है।



ये खबरें भी पढ़ें...



वन टाइम फीस से भर्ती घोटालों तक, राहुल गांधी के भाषण में होंगे छात्रों के मुद्दे?



राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर बड़ा पेंच, 32 जोन की तैयारी, स्थल पर अब भी सवाल



राहुल गांधी की छात्रों की गूंज के लिए कांग्रेस पहुंची कलेक्टर के पास, मांगी जगह



सीएम मोहन यादव बोले राहुल गांधी मप्र आ रहे स्वागत है, लेकिन कांग्रेस के कर्मों की माफी मांगें



Tags:
  • Indore News
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस पार्टी
  • IDA
  • इंदौर विकास प्राधिकरण
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • विपिन वानखेड़े
  • चिंटू चौकसे
  • Regional Park Indore