MP में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अब चलेगी उज्जैन- भोपाल पैसेंजर ट्रेन, ऐसा रहेगा रूट- शेड्यूल

Pratibha ranaa | Jun 20, 2024, 11:27 IST
यात्रियों को होगी सुविधा 
मध्‍य प्रदेश में रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल, उज्जैन-भोपाल-उज्जैन के लिए पैसेंजर ट्रेन चलाने जा रहा है।

मध्य प्रदेश में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए एक और ट्रेन शुरू की गई है। उज्जैन में भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल उज्जैन-भोपाल-उज्जैन के लिए पैसेंजर ट्रेन चलाई जाएंगी। ( railway news )



उज्जैन एवं उज्जैन के आस- पास के स्टेशनों पर आने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह ट्रेन चलाई है। उज्जैन से भोपाल तक 21 जून से 5 जुलाई तक और भोपाल से 22 जून से 6 जुलाई तक हर दिन ये पैसेंजर ट्रेन चलाई जाएगी। ( ujjain bhopal passenger train )



ऐसा रहेगा रूट


  • गाड़ी संख्या 09313 उज्जैन भोपाल स्पेशल 21 जून से 5 जुलाई तक उज्जैन से हर दिन रात 8 बजे चलकर मक्सी (8.32/8.34), शुजालपुर (9.48/9.50), सीहोर (10.33/10.35) और संत हिरदाराम नगर (11.25/11.27) होते हुए 11.55 बजे भोपाल पहुंचेगी।
  • वापसी में गाड़ी संख्या 09314 भोपाल उज्जैन स्पेशल पैसेंजर 22 जून, से 06 जुलाई तक भोपाल से हर दिन रात 12.40 बजे चलकर सीहोर (1.40), शुजालपुर (2.24), मक्सी (3.30) होते हुए सुबह 4.20 बजे उज्जैन पहुंचेगी।

-रेलवे न्यूज | IRCTC



thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • railway news
  • रेलवे न्यूज
  • IRCTC
  • पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल
  • ujjain bhopal passenger train