MP Weather : मध्य प्रदेश में बारिश- आंधी तूफान को लेकर अलर्ट जारी, जानिए कब-कहां बारिश के आसार

Pratibha ranaa | Apr 28, 2024, 07:18 IST
gb
मध्य प्रदेश में अगले 2 दिन तेज हवा और हल्की बारिश का अलर्ट है। रविवार को बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट समेत 12 जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। दूसरी ओर, प्रदेश के पश्चिमी हिस्से यानी, मालवा-निमाड़, ग्वालियर, चंबल में गर्मी का असर रहेगा।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा ( MP Weather ) है। कहीं बारिश तो कहीं धूप देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन ( 28- 29 अप्रैल) प्रदेश के कुछ जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश ( MP Weather Forecast ) हो सकती है। रविवार को बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट समेत 12 जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है।



17 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट


चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के असर से 28 अप्रैल तक प्रदेश में बादल, बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान है। 17 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। शहडोल, सतना, भिंड, रीवा, अनूपपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, उमरिया, ग्वालियर, मुरैना, मउगंज, डिंडौरी, दतिया, मैहर, निवाड़ी, कटनी, हरदा, मंडला, झाबुआ, खरगोन, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, पांढुर्णा, पन्ना, रायसेन, सागर, सिवनी, श्योपुर कला, शिवपुरी, गुना और छिंदवाड़ा जिले में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है।



दो दिन ऐसा रहेगा मप्र का मौसम


  • 28 अप्रैल- बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट है। नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, मंडला और डिंडोरी में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • 29 अप्रैल- छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट और मंडला में हल्की बारिश हो सकती है।

ये खबर भी पढ़िए...CM Mohan Yadav : शादी के बाद भी मंगलसूत्र नहीं पहनतीं प्रियंका गांधी



शहरों का मौसम


भोपाल:



  • तापमान: उच्चतम 37°C, न्यूनतम 25°C
  • मौसम: बादल छाए रहेंगे
  • हवा: दक्षिण-पश्चिम दिशा से 14 किमी/घंटा की रफ्तार से
  • बारिश: 0.1 मिमी

इंदौर:



  • तापमान: उच्चतम 38°C, न्यूनतम 26°C
  • मौसम: बादल छाए रहेंगे
  • हवा: दक्षिण-पश्चिम दिशा से 12 किमी/घंटा की रफ्तार से
  • बारिश: 0.2 मिमी

ग्वालियर:



  • तापमान: उच्चतम 36°C, न्यूनतम 24°C
  • मौसम: बादल छाए रहेंगे
  • हवा: दक्षिण-पश्चिम दिशा से 10 किमी/घंटा की रफ्तार से
  • बारिश: 0.1 मिमी

जबलपुर:



  • तापमान: उच्चतम 35°C, न्यूनतम 25°C
  • मौसम: बादल छाए रहेंगे
  • हवा: दक्षिण-पश्चिम दिशा से 8 किमी/घंटा की रफ्तार से
  • बारिश: 0.1 मिमी

सागर:



  • तापमान: उच्चतम 36°C, न्यूनतम 25°C
  • मौसम: बादल छाए रहेंगे
  • हवा: दक्षिण-पश्चिम दिशा से 10 किमी/घंटा की रफ्तार से
  • बारिश: 0.1 मिमी



Tags:
  • MP weather
  • MP weather Forecast