नगर पालिका के कर्मचारियों को पेड़ काटने की सजा: लगाने होंगे 20 नए पेड़
रायसेन (Raisen) जिले में 6 जून को पर्यावरण दिवस के ठीक अगले दिन एक दुखद घटना घटी। नगर पालिका कर्मचारियों ने स्वच्छता चौपाटी के निर्माण के दौरान 15 साल पुराने नीम के पेड़ को काट डाला। यह पेड़ ऑक्सीजन पार्क के पास स्थित था। यह घटना उस समय हुई, जब पूरे देश में पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरियाली और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा की बात की जा रही थी। इस घटना से नाराज जिला विकास समिति ने पेड़ की कटाई की कड़ी निंदा की और पर्यावरण के नजरिये से इसे गलत कदम माना।
पगड़ी रस्म का आयोजन
समिति के अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने इस घटना की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह पर्यावरण के प्रति लापरवाही का उदाहरण है। उन्होंने यह भी कहा कि पेड़ों की सुरक्षा हमारे लिए जरूरी है, क्योंकि ये हमारी रहन-सहन और पर्यावरण का अभिन्न हिस्सा हैं।
20 नए पेड़ लगाने व देखभाल की मिली सजा
नगर पालिका सीएमओ सुरेखा जाटव ने कहा कि यह कदम पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर की गई लापरवाही को ठीक करने के लिए उठाया गया है। यह न केवल इस कर्मचारी के लिए, बल्कि पूरे नगर पालिका विभाग के लिए एक सीख है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
Environment Day program | municipality | MP News | Madhya Pradesh