राजा रघुवंशी हत्याकांड: प्रेमी राज कुशवाह समेत चार आरोपियों की जमानत खारिज, सोनम पर भी खतरा

Aman Vaishnav | May 08, 2026, 08:38 IST
raja raghuvanshi hatya kand bail rejected sonam highcourt
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग सेशन कोर्ट ने राज कुशवाह समेत चार आरोपियों की जमानत खारिज कर दी है। सोनम रघुवंशी की बेल के खिलाफ मेघालय सरकार हाईकोर्ट पहुंची। इस मामले की सुनवाई 12 मई को होगी।

News In Short

  • मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या हुई थी।
  • इस मामले की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी अभी जमानत पर बाहर है।
  • राज कुशवाह सोनम का कथित प्रेमी और मुख्य साजिशकर्ता बताया जाता है।
  • शिलांग सेशन कोर्ट ने राज समेत चार आरोपियों की जमानत खारिज कर दी है।
  • मेघालय सरकार ने सोनम की बेल रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट में अपील की है।

News In Detail

राज कुशवाह को नहीं मिली राहत

मध्यप्रदेश के इंदौर से जुड़े चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपियों की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। शिलांग सेशन कोर्ट ने मुख्य आरोपी राज कुशवाह की दूसरी जमानत याचिका भी खारिज कर दी है।



राज कुशवाह को सोनम रघुवंशी का कथित प्रेमी बताया जाता है। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे किसी तरह की राहत देने से साफ इनकार कर दिया है।



4044463b-40b


चार आरोपियों की बेल एक साथ खारिज

सिर्फ राज कुशवाह ही नहीं, इस मामले में आरोपी विशाल, आनंद और आकाश की जमानत अर्जियां भी अदालत ने निरस्त कर दी है। यानी एक ही झटके में चार आरोपियों को कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है।



अदालत ने किन आधारों पर याचिकाएं रद्द कीं, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। आदेश जारी हो चुका है, लेकिन उसकी प्रति यानी कॉपी मिलना अभी बाकी है।



सोनम की जमानत पर हाईकोर्ट में लड़ाई

इस मामले की एक और बड़ी आरोपी सोनम रघुवंशी को पहले ही जमानत मिल चुकी है। वह फिलहाल जेल से बाहर है और शिलांग में ही रह रही है। अब उसकी इस बेल को कानूनी चुनौती मिल रही है।



मेघालय सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सोनम की जमानत रद्द करने की मांग की है। राज्य सरकार का तर्क है कि मामले की निष्पक्ष जांच और ट्रायल को देखते हुए उसकी बेल रद्द होनी चाहिए। इस मामले में अगली सुनवाई 12 मई को शिलांग हाईकोर्ट में होगी।



डिप्टी CM का जांच पर बचाव

पुलिस जांच पर उठ रहे सवालों के बीच मेघालय के उपमुख्यमंत्री प्रेस्टन तिनसोंग ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों और एसआईटी (SIT - Special Investigation Team) ने अपना सर्वश्रेष्ठ काम किया है।



तिनसोंग ने यह भी कहा कि पुलिस पूरी तरह सक्षम है। जांच में किसी प्रकार की कमी नहीं रही है। उनका कहना था कि अदालतों में जमानत को लेकर अलग-अलग स्तर पर फैसले होते रहते हैं।



इसका मतलब यह नहीं कि पुलिस की जांच पर सवाल उठाए जाएं। उन्होंने पुलिस के काम का बचाव करते हुए कहा कि जांच की दिशा सही रही है।



12 मई को फिर होगी बड़ी सुनवाई

अब सभी की नजरें 12 मई पर टिकी हैं। उस दिन शिलांग हाईकोर्ट में सोनम की जमानत रद्द करने के मामले पर सुनवाई होगी। हाईकोर्ट मेघालय सरकार की याचिका मान लेता है, तो सोनम को फिर से जेल जाना पड़ सकता है।



यह मामला अब सिर्फ इंदौर या मेघालय तक सीमित नहीं रहा है। पूरे देश में इस हत्याकांड को लेकर लोगों की नजरें कोर्ट की हर सुनवाई पर टिकी हैं।



Sonam Raghuvanshi: Missing Indian bride arrested for allegedly murdering husband on honeymoon


शादी, हनीमून और हत्या का सिलसिला

इस पूरी घटना को टाइमलाइन से समझें



1 अक्टूबर 2024 – राजा और सोनम के परिवारों ने परिचय पुस्तिका में बच्चों के नाम लिखवाए थे।



14 मार्च 2025 – राजा की मां सोनम के घर होली का तोहफा लेकर पहुंची थां। उसी दिन राजा ने भी सोनम से मुलाकात की थी।



11 मई 2025 – राजा और सोनम की शादी हुई थी।



20 मई 2025 – इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून पर मेघालय गए थे।



22 मई 2025 – दंपती ने सोहरा की यात्रा शुरू की और शिलांग में सागर सेन सामल से एक्टिवा किराए पर ली।



22 मई 2025 (शाम) – दंपती मावलखैत गांव में घूमने गए थे। गाइड की मदद से नोंग्रियाट गांव में डबल डेकर पुल की ओर बढ़े।



23 मई 2025 – गांव के मुखिया ने पुलिस को सूचित किया कि गोल्डन पाइंट्स ढाबे के पास चाबी लगी लावारिस एक्टिवा खड़ी है।



24 मई 2025 – दंपती का परिवार से संपर्क टूट गया था। इसके बाद परिजनों ने गूगल से एक्टिवा किराए पर देने वाले का पता किया।



27 मई 2025 – मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गृह मंत्री अमित शाह को जानकारी दी, और सीएम मोहन यादव ने मेघालय के सीएम से बात की।



27 मई 2025 (शाम) – पुलिस सर्चिंग के दौरान दो बैग पहाड़ी इलाके में मिले थे। जो एक्टिवा से कुछ दूरी पर खाई में पड़े थे।



28 मई 2025 – सांसद शंकर लालवानी ने शिलांग में पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की थी।



29 मई 2025 – तेज बारिश के कारण सर्चिंग रोकनी पड़ी थी।



30 मई 2025 – सुबह फिर से सर्चिंग शुरू हुई, लेकिन देर शाम तक कुछ पता नहीं चल सका था।



31 मई 2025 – बारिश के कारण सर्चिंग कई बार रोकनी पड़ी।



1 जून 2025 – परिवार ने ज्योतिषी को दोनों की कुंडली दिखाई थी।



2 जून 2025 – राजा का शव गहरी खाई में मिला था।



3 जून 2025 – पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह पुष्टि हुई कि राजा की हत्या पेड़ काटने वाले हथियार से की गई थी।



4 जून 2025 – राजा का शव इंदौर लाया गया।



5 जून 2025 – शिलांग के होटल रिसेप्शन में दंपती का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था।



6 जून 2025 – पुलिस अभी भी सोनम की तलाश में जुटी थी।



7 जून 2025 – राजा और सोनम का होटल के बाहर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।



8 जून 2025 – केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सीबीआई जांच का आग्रह किया था।



9 जून 2025 – सोनम यूपी के गाजीपुर स्थित एक ढाबे में मिली थी। मेघालय पुलिस ने राजा की हत्या में पत्नी सोनम के शामिल होने की जानकारी दी थी।



10 जून 2025 – सोनम समेत पांचों आरोपियों को शिलांग पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मेघालय पहुंची थी।



11 जून 2025 – शिलांग की एडीजे कोर्ट में सोनम और अन्य आरोपियों को पेश किया गया था। जहां से उन्हें आठ दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था।



ये खबरें भी पढ़िए...



राजा रघुवंशी मर्डर केस में राज कुशवाह की जमानत खारिज, पहले सोनम को मिली थी



सोनम के बाद राज कुशवाह ने मांगी जमानत, राजा रघुवंशी का भाई विपिन बोला- दोनों कर लेंगे शादी



सोनम रघुवंशी के पिता ने भरी जमानत राशि, जेल से आई बाहर, पुलिस की यह चूक पड़ी भारी



मध्यप्रदेश न्यूज: सोनम रघुवंशी के प्रेमी राज कुशवाह और तीनों आरोपियों की जमानत पर फैसला सुरक्षित





Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • गृह मंत्री अमित शाह
  • हाईकोर्ट
  • राज्य सरकार
  • सोनम रघुवंशी
  • राजा रघुवंशी हत्याकांड
  • राज कुशवाह