राजा रघुवंशी हत्या में सोनम ने फिंकवाई पिस्टल इंदौर में पलासिया के नाले में सफेद थैली में मिली

Vishwanath Singh | Jun 25, 2025, 16:13 IST
Sourabh81
शिलांग पुलिस पलासिया के नाले में आधे घंटे तक सबूत की तलाश करती रही। सूत्रों के मुताबिक जेम्स ने पुलिस को बताया था कि उसने इसी नाले में सोनम का लैपटॉप और एक पिस्टल थैली में रखकर फेंकी थी।

मध्यप्रदेश ( MP) में इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। इसमें बुधवार को दोपहर में शिलांग पुलिस आरोपी प्रॉपर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स को लेकर सबूत की तलाश में जुटी। आरोपी की निशानदेही पर शिलांग पुलिस इंदौर के पलासिया के नाले में पहुंची। यहां पर एसआईटी के अफसर आरोपी जेम्स को लेकर नाले में उतरे और नाले से एक सफेद थैली बरामद की गई।



नाले में तलाशे हत्या से जुड़े सबूत

शिलांग पुलिस पलासिया के नाले में आधे घंटे तक सबूत की तलाश करती रही। सूत्रों के मुताबिक जेम्स ने पुलिस को बताया था कि उसने इसी नाले में सोनम रघुवंशी का लैपटॉप और एक पिस्टल थैली में रखकर फेंकी थी। पलासिया के नाले में लगभग आधे घंटे तक चली सर्चिंग में पुलिस ने सफेद रंग की थैली को बरामद कर लिया है। सूत्रों के मानें तो यही वह थैली है जिसमें सोनम का लैपटॉप और पिस्टल हो सकते हैं। इस सबूत को नाले से निकाल लिया गया है और अब शिलांग पुलिस उसकी पड़ताल कर रही है। हालांकि क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने इसको लेकर किसी भी तरह का खुलासा करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने शिलांग पुलिस की पलासिया के नाले में सर्चिंग की बात ही बताई है।



shilong polic2

यह खबर भी पढ़ें...Free Classified : विद्या निकेतन हाई स्कूल में प्राइमरी और मिडिल टीचर्स की आवश्यकता है





पिस्टल के साथ मोबाइल भी

यह खबर भी पढ़ें...Free Classified : भोपाल में टैली सॉफ्टवेयर पर काम करने के लिए स्टाफ की आवश्यकता है



कार से बरामद किए 1 लाख रुपए



पुलिस के हाथ हवाला कारोबार के भी इनपुट लगे हैं। अनुमान है कि सोनम के लैपटॉप में इसके लेन-देन का हिसाब मिल सकता है। इस लैपटॉप को शिलोम ने डिजिटल एविडेंस समझकर फेंक दिया था। वहीं, बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर शिलोम जेम्स के घर के बाहर खड़ी एक कार से करीब 1 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं।





shilong 4

यह खबर भी पढ़ें...Free Classified : भोपाल के इंद्रपुरी में सिक्योरिटी गार्ड (भूतपूर्व सैनिक) की आवश्यकता है



9 दिन तक फ्लैट में छिपी रही थी सोनम


राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद फरार सोनम इंदौर में लोकेंद्र तोमर के फ्लैट में छिपी रही थी। यह खुलासा तब हुआ जब शिलांग एसआईटी ने जांच के दौरान फ्लैट मालिक लोकेंद्र को ग्वालियर से गिरफ्तार किया। लोकेंद्र को 23 जून को पकड़ा गया और 24 जून को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 72 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, सोनम 30 मई से 7 जून तक इंदौर के जिस फ्लैट में रुकी थी, वह फ्लैट करीब चार महीने पहले शिलोम जेम्स ने किराये पर लिया था। यहां बलवीर नामक व्यक्ति चौकीदार और कारपेंटर का काम करता था।



shilong5

यह खबर भी पढ़ें...शिवपुरी में पति ने कलेक्टर से की इच्छामृत्यु की मांग, पत्नी देती है झूठे आरोप में फंसाने की धमकी



हत्या के बाद सबूत मिटाने की साजिश


राजा की हत्या की खबर जब शिलोम को मीडिया से मिली, तो उसने तुरंत पहचान लिया कि सोनम उसी फ्लैट में रुकी थी जिसे विशाल नामक व्यक्ति ने किराये पर लिया था। उसने यह जानकारी लोकेंद्र को दी, जिसके बाद घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया। लोकेंद्र ने इंदौर आकर फ्लैट की तलाशी ली और वहां मौजूद बैग को हटाने के निर्देश दिए। बैग में रखे हुए पैसे और पिस्टल वह खुद अपने साथ लेकर चला गया। बाद में, लोकेंद्र के कहने पर शिलोम ने वह बैग जला दिया।



दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • MP
  • इंदौर
  • पुलिस
  • आरोपी
  • शिलांग
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी