राजा रघुवंशी केस पर सीएम मोहन यादव का बयान, बोले- घटना से सबक मिला, बच्चों को इतनी दूर...

Rohit Sahu | Jun 11, 2025, 10:11 IST
MP News cm mohan yadav sonam case
मेघालय में राजा रघुवंशी की हत्या और इस मामले में आरोपी पत्नी सोनम को लेकर एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव का बयान सामने आया है। सीएन ने घटना से सबक लेने की बात कही है।

MP News: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या में पत्नी सोनम का नाम सामने आने के बाद पूरा देश हिला गया।घटना को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बयान सामने आया है। सीएम ने घटना को दुखद बताते हुए इससे सबक लेने की बात कही।



CM मोहन यादव बोले घटना से लें सबक

रिश्ता तय करने में रखें सावधानी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिलांग में राजा रघुवंशी की हत्या को दुखद बताते हुए सभी को सलाह दी है कि शादी तय करने से पहले दोनों परिवारों को बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विवाह के लिए हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखना आवश्यक है और बच्चों पर भी निगरानी रखना जरूरी है।



सीएम ने मामले में की थी गृहमंत्री से लगाई थी गुहार

इससे पहले, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मेघालय के मुख्यमंत्री से बात की थी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सोनम की खोज और मामले की सीबीआई जांच के लिए अनुरोध किया था। हालांकि, 9 जून को हुए खुलासे ने सभी को चौंका दिया।



यह भी पढ़ें..मेघालय के डिप्टी सीएम बोले- सोनम रघुवंशी के घरवाले अब क्यों CBI जांच की मांग कर रहे, वह मुख्य आरोपी



घटना की पूरी टाइमलाइन

11 मई: राजा और सोनम की शादी हुई।



20 मई: दंपती हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए।



23 मई: दोनों लापता हो गए, परिवार ने तलाश शुरू की।



2 जून: राजा की लाश शिलांग की 200 फीट गहरी खाई में मिली।



लाश के पास मिले dao weapon से हत्या की पुष्टि हुई।



7 जून: सीएम मोहन यादव ने गृहमंत्री अमित शाह को फोन कर CBI जांच की मांग की।



9 जून: सोनम ने फोन किया, चार आरोपी पकड़े गए - राज कुशवाह, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी।



10 जून: मेघालय पुलिस आरोपियों को शिलांग ले गई।



यह भी पढ़ें...राजा रघुवंशी की हत्या के बाद जब सोनम गाजीपुर में मिली तो सुहाग की कोई निशानी नहीं पहनी



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



cm mohan yadav | इंदौर राजा सोनम केस



Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • cm mohan yadav
  • इंदौर राजा सोनम केस
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी