उज्जैन महाकाल मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, पत्र में लिखा- जिहादियों की मौत का बदला हम लेंगे
Pratibha ranaa | Oct 02, 2024, 14:02 IST
rajasthan hanumangarh railway station bomb threat
उज्जैन महाकाल मंदिर, जयपुर के कई धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसमें आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का नाम है। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत जांच शुरू की है और पत्र के लेखक की पहचान करने का प्रयास कर रही हैं।
उज्जैन महाकाल मंदिर, जयपुर के कई धार्मिक स्थल और हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्टेशन मास्टर को एक अज्ञात व्यक्ति ने चिट्ठी सौंपी, जिसमें इस धमकी का उल्लेख किया गया है। जानकारी के अनुसार, चिट्ठी पीले रंग के लिफाफे में भेजी गई थी।
'जिहादियों की मौत का हम बदला लेंगे'
चिट्ठी पर हनुमानगढ़ पोस्ट ऑफिस की 30 सितंबर की मुहर लगी हुई है। इसमें पुरानी कागज पर लिखा गया है और आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का जिक्र किया गया है। पत्र में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में मारे गए जिहादियों की मौत का बदला लिया जाएगा। पत्र का लेखक खुद को एरिया कमांडर मोहम्मद सलीम अंसारी बताता है।
स्टेशन पर पहुंची सुरक्षा टीम
वहीं स्टेशन और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा रही है ताकि पत्र देने वाले अज्ञात व्यक्ति का पता लगाया जा सके। ASP प्यारेलाल ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक