महाकाल दर्शन जा रहे परिवार का एक्सीडेंट, मां-बेटे और बहू की मौके पर मौत, 4 घायल

Aman Vaishnav | Aug 11, 2026, 10:56 IST
महाकाल दर्शन जा रहे परिवार का एक्सीडेंट
राजगढ़ के सारंगपुर में NH-52 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। उज्जैन महाकाल दर्शन करने जा रहे परिवार की कार खड़े ट्रक से जा टकराई। इसमें मां, बेटे और बहू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हैं।

मध्य प्रदेश का राजगढ़ जिला इस वक्त एक के बाद एक हुए दो बड़े और दर्दनाक हादसों के गम में डूबा हुआ है। कल 10 अगस्त को ही सारंगपुर क्षेत्र में उफनते झीरी नाले में एक ओमनी कार बह गई थी। इसमें 9 लोगों की मौत हुई थी।



वहीं आज मंगलवार तड़के राजगढ़ के इसी सारंगपुर इलाके में एक और भीषण सड़क हादसा सामने आ गया।



जानकारी के अनुसार बयावरा फोरलेन पर मऊ के पास आर्टिगा कार खड़े ब्रेकडाउन डंपर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार सवार मां, बेटे और बहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए।



धौलपुर से निकला था परिवार

बता दें कि यह परिवार राजस्थान के धौलपुर जिले का रहने वाला है। मंगलवार सुबह यह परिवार उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए रवाना हुआ था।



कैसे हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक परिवार मारुति अर्टिगा कार से सफर कर रहा था। कार अब्दुल नाम का ड्राइवर चला रहा था। शिमला होटल के सामने चालक कार को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े ब्रेकडाउन ट्रक से कार टकरा गई। टक्कर को-ड्राइवर साइड से पीछे की तरफ लगी।



सारंगपुर थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी ने बताया कि कार में परिवार के कई सदस्य सवार थे। हादसे में मां, बेटा और बहू की जान चली गई। ड्राइवर सहित दो लोग गंभीर घायल हुए हैं। इन्हें इलाज के लिए शाजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कार में सवार दो बच्चे सुरक्षित बताए गए हैं।



हादसे के बाद का मंजर

टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। स्थानीय लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई।



घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पूरे इलाके में हादसे को लेकर मातम का माहौल है।



827a350a-51a


बारिश में गाड़ी चलाते समय बरतें सावधानी

बता दें कि बारिश के मौसम में सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है। गीली सड़कों पर गाड़ी फिसलने का डर रहता है। ऐसे में कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।



कार चालकों के लिए जरूरी टिप्स

बारिश में स्पीड हमेशा कम रखें। शहर में 40 से 50 की स्पीड ठीक रहती है। हाईवे स्पीड सामान्य न रखें। गाड़ी के बीच पर्याप्त दूरी बनाकर रखें।



अचानक ओवरटेक करने से बचें। वाइपर और हेडलाइट हमेशा चालू रखें। टायर की ग्रिप समय-समय पर चेक करवाते रहें। ब्रेक हल्के-हल्के लगाएं, अचानक ब्रेक न मारें।



8aa57dfc-7b2


बाइक चालकों के लिए सुझाव

बारिश में बाइक की स्पीड 30 से 40 के बीच रखें। सड़क कीचड़ होने पर विशेष सावधानी बरतें। हेलमेट और रेनकोट का इस्तेमाल जरूर करें। मोड़ पर स्पीड धीमी रखें। गड्ढों और पानी भरे हिस्सों से बचकर निकलें।



हाईवे पर रुकी गाड़ियों से खतरा

खड़ी गाड़ियों या ब्रेकडाउन वाहनों के पीछे से टकराने के मामले आम हैं। ऐसे वाहनों में रिफ्लेक्टर और इंडिकेटर जरूर होने चाहिए। चालकों को भी रात या सुबह के समय सड़क किनारे खड़े वाहनों से सतर्क रहना चाहिए। ओवरटेक करते समय सामने का रास्ता पूरी तरह साफ देखकर ही आगे बढ़ें।



ये खबरें भी पढ़िए...

राजगढ़ में बड़ा हादसा: पुल पार करते समय नाले में बही ईको वैन, 9 की मौत



एमपी में रोड एक्सीडेंट से हर दिन हो रही 40 मौतें, लोकसभा में हुआ खुलासा



एमपी में हर घंटे हो रहे 12 एक्सीडेंट, शिकार होने वाले युवा सबसे ज्यादा



इंदौर में रोड एक्सीडेंट: रात 9 से 12 के समय सबसे ज्यादा मौतें, युवा हो रहे शिकार



Tags:
  • उज्जैन महाकाल दर्शन
  • रोड एक्सीडेंट
  • सड़क हादसा
  • एमपी में रोड एक्सीडेंट
  • महाकाल दर्शन