रतलाम में पदोन्नति के नाम पर रिश्वत का आरोप, BJP सांसद प्रतिनिधि के खिलाफ शिकायत

Aman Vaishnav | Aug 03, 2026, 13:54 IST
रतलाम में पदोन्नति के नाम पर रिश्वत
रतलाम के बड़ावदा नगर परिषद में पदोन्नति के बदले 1.50 लाख रिश्वत मांगे गए। इस मामले में शिकायतकर्ता ने जनपद अध्यक्ष पति और बीजेपी सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र कुमावत का नाम लेते हुए CM हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है।

आमीन हुसैन @रतलाम



समझें क्या है पूरा मामला...

  • रतलाम की बड़ावदा नगर परिषद फिर विवादों में आ गई है।
  • एक कर्मचारी ने पदोन्नति के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है
  • उसने CM हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है।
  • शिकायत में जनपद अध्यक्ष के पति का नाम लिया गया है।
  • एक कथित ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कर्मचारी ने क्या कहा

दरअसल बड़ावदा नगर परिषद के कर्मचारी दीपक रजावत ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पदोन्नति के लिए हर कर्मचारी से पैसे मांगे गए। यह रकम डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। उन्होंने इसकी शिकायत सीधे CM हेल्पलाइन पर की है।



बता दें कि रजावत ने अपनी शिकायत में जनपद अध्यक्ष के पति और बीजेपी संसद प्रतिनिधि राजेंद्र कुमावत का नाम लिया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।



कर्मचारी का दावा है कि उनके पास बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है। साथ ही कुछ इलेक्ट्रॉनिक सबूत होने का भी दावा किया गया है।



d64db9ec-c40

ऑडियो में क्या दावा

सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कथित तौर पर पैसों की बात सुनाई देती है। कुछ हिस्सों में दबाव बनाने जैसी बातें भी बताई जा रही हैं। हालांकि इस ऑडियो की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।



जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक इसे प्रमाणित नहीं माना जा सकता। वहीं इतने गंभीर आरोपों के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। इससे लोगों के मन में सवाल उठने लगे हैं।



पहले भी उठे थे सवाल

बड़ावदा नगर परिषद के लिए यह कोई नया विवाद नहीं है। इससे पहले भी परिषद पर सवाल उठ चुके हैं। पूर्व सभापति ने इस्तीफा देते समय भी अध्यक्ष प्रतिनिधि पर आरोप लगाए थे। उस समय भी नियम विरुद्ध दबाव बनाने की बात कही गई थी।



अब एक बार फिर वही सवाल दोहराए जा रहे हैं। विपक्ष ने भी इस मामले में जवाब मांगना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि परिषद में पारदर्शिता की कमी बार-बार सामने आ रही है।



3430a3cc-98a

अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी किसके पास

बता दें कि बड़ावदा नगर परिषद की मौजूदा अध्यक्ष श्रीमती कल्पना राजेंद्र कुमावत हैं। वहीं शिकायतकर्ता का आरोप है कि कामकाज में उनके पति का दखल ज्यादा दिखता है। यही बात इस पूरे विवाद की जड़ बताई जा रही है।



कर्मचारी संगठन का कहना है कि पदोन्नति जैसी प्रक्रिया परिषद के नियमों और PIC (प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन कमेटी) के जरिए तय होनी चाहिए। किसी व्यक्ति विशेष के दबाव में फैसला नहीं होना चाहिए।



संसद प्रतिनिधि राजेंद्र कुमावत का पक्ष

वहीं बता दें कि जब द सूत्र ने इस मामले के बारे में बीजेपी संसद प्रतिनिधि राजेंद्र कुमावत का पक्ष लेने के लिए उनसे संपर्क किया तो, उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया।



018f6c6f-caa


ये खबरें भी पढ़िए।

रिटायरमेंट से एक दिन पहले AE रिश्वत लेते गिरफ्तार, ग्वालियर लोकायुक्त की कार्रवाई



जिस CSP नेहा पच्चीसिया से छीने तीन थाने, उन पर हत्या के आरोपी ने लगाए सनसनीखेज आरोप



78 हजार रुपए की रिश्वत लेते वनपाल गिरफ्तार, रीवा लोकायुक्त की कार्रवाई



कलेक्ट्रेट मे ACB की बड़ी कार्रवाई, पीए को 1 लाख की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार



Tags:
  • रतलाम
  • सोशल मीडिया
  • CM हेल्पलाइन में शिकायत
  • नगर परिषद
  • cm हेल्पलाइन