रतलाम में गाय का कटा सिर मिलने पर बवाल : हिंदू संगठनों का चक्काजाम, सड़क पर हनुमान चालीसा का पाठ
पांच पाइंट में समझें पूरा मामला
- रतलाम में गाय का कटा सिर मिलने से हिंदू संगठन सड़क पर बैठकर चक्काजाम किया।
- प्रदर्शनकारी हनुमान चालीसा पढ़ते हुए पूरे अवशेष मिलने तक नहीं हटेंगे।
- नगर निगम और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है।
- पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा।
- अवशेष मिली जगह घुम्मड़/साठिया समुदाय की अवैध झोपड़ियों वाली जमीन में थी।
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में गुरुवार को शहर के सिविक सेंटर इलाके में गाय का कटा सिर मिलने से हिंदू संगठन भड़क गए। कार्यकर्ताओं ने तुरंत सड़क पर बैठकर चक्काजाम किया और हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया। प्रदर्शनकारी पूरे अवशेष मिलने तक सड़क से नहीं हटने का ऐलान कर चुके हैं।
गनी शक्तावत ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गौ माता के अवशेष मिले हैं। मौके पर पहुंचने पर दृश्य ने सभी को झकझोर दिया। केवल सिर नहीं, बल्कि गाय का आधा शरीर मिला। यह रतलाम में दूसरी बार ऐसी घटना है।
प्रशासन की निष्क्रियता पर नाराजगी
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम अवैध रूप से गायों को पकड़कर छोड़ देता है। अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गौ रक्षा से जुड़े कार्यकर्ताओं को लगातार धमकियां मिल रही हैं।
लोकेंद्र टॉकीज चौराहे से सैलाना बस स्टैंड की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोक लिया। इसके बावजूद उन्होंने निगम कमिश्नर को बुलाने और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दोबारा सड़क पर बैठ गए।
प्रशासनिक अमला और पुलिस बल की तैनाती
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी सीएसपी अजय सारवान, एसडीओपी किशोर पाटन वाला, ट्रैफिक डीएसपी आनंद सोनी समेत चारों थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम आर्ची हरित और अन्य अधिकारी हालात संभालने में जुटे रहे।
पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों को भी बुलाया गया, ताकि मिले अवशेषों की जांच कर पूरी घटना की पुष्टि हो सके। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
अवशेष मिलने वाली जगह की स्थिति
अवशेष नगर निगम और निजी जमीन पर पाए गए। स्थानीय समुदाय के घुम्मड़/साठिया लोग झोपड़ियां बनाकर रहते हैं। हिंदू संगठनों ने इन्हीं लोगों पर आरोप लगाए हैं।
स्थानीय लोग बताते हैं कि एक साल पहले भी इसी इलाके में ऐसी घटना हुई थी। प्रशासन ने झोपड़ियां हटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अपर कलेक्टर का आश्वासन
अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि सात दिन के भीतर सख्त कार्रवाई होगी। अवैध झोपड़ियां हटाई जाएंगी और जांच पूरी की जाएगी।
यह खबरें भी पढ़ें...
रतलाम के मसीही सम्मेलन में विवाद, बजरंग दल ने लगाया धर्मांतरण का आरोप
रतलाम में भाजपा नेताओं का विपक्ष पर हमला, कहा- राजनीति में ऐसे कॉकरोच आते-जाते रहते हैं
रतलाम में एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, कानून व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल
रतलाम में त्रिवेंद्रम राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग, बाल-बाल बचे 68 यात्री