RATLAM : इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर मुस्लिम समुदाय ने देर रात किया थाने का घेराव
Sandeep Kumar | Jul 01, 2024, 15:08 IST
ratlam news
रतलाम के दो बत्ती थाने का घेराव करके जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि किसी शख्स ने इस्लाम धर्म के खिलाफ सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई।
आमीन हुसैन@ RATLAM. रतलाम में इस्लाम धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने को लेकर मुस्लिम समुदाय (Muslim community ) के लोगों ने दो बत्ती थाने का घेराव करके जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि किसी शख्स ने इस्लाम धर्म के खिलाफ सोशल मीडिया इंस्टाग्राम ( Instagram ) पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई।
जिससे नाराज होकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने थाने पर बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर जमकर हंगामा किया। साथ ही आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।
आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले पर FIR दर्जदरसअल रतलाम सीएसपी अभिनव वारंगे ने बताया कि आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में मुस्लिम समुदाय के लोगों की शिकायत पर मामला दर्जकर उनको उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को कम किया गया।
धार्मिक भावनाओं को आहत करते हुए पोस्ट की गई है। धारा 295 के तहत केस दर्ज किया है। सायबर सेल की मदद से देखा जा रहा है इंस्टाग्राम आई़डी किसने बनाई है। कुछ ग्रुप में यह फोटो डाली गई है। शीघ्र ही आरोपी की पहचान कर ली जाएगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sandeep mishr