रिटायर्ड आईएएस अधिकारी से धोखाधड़ी : दलाल ने पत्नी के नाम करवाई जमीन

Siddhi Tamrakar | Jan 04, 2025, 15:52 IST
Retired IAS officer cheated Brokers land registered wife name
भोपाल में एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्होंने अपनी जमीन बेचने के लिए दलालों के नाम पावर ऑफ अटॉर्नी कर दी थी, लेकिन दलालों ने उनका विश्वास तोड़ा और जमीन की रजिस्ट्री पत्नी के नाम करा दी।

राजधानी भोपाल में एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्होंने अपनी जमीन बेचने के लिए दलालों के नाम पावर ऑफ अटॉर्नी कर दी थी, लेकिन दलालों ने उनका विश्वास तोड़ा और जमीन की रजिस्ट्री अपनी पत्नी के नाम करा दी। पुलिस ने एक दलाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार पति-पत्नी की तलाश जारी है।



दो साल पहले दलालों के संपर्क में आए

बदले में दलालों ने दिए 15 लाख रुपए

सौदे के मुताबिक, 2023 में मूर्ति ने अपनी जमीन की पावर ऑफ अटॉर्नी दलालों को दी। बदले में दलालों ने 15 लाख रुपए दिए और यह स्पष्ट किया कि वे उनके नाम से सौदा कर सकते हैं। लेकिन इसके बाद धर्मेंद्र सक्सेना ने जमीन की रजिस्ट्री अपनी पत्नी ज्योति के नाम करवा दी।



जमीन की पत्नी के नाम

जब एक साल बाद भी जमीन नहीं बिकी, तो फरवरी 2024 में एमएस मूर्ति ने दलालों को नोटिस भेजा और उन्हें अपने 15 लाख रुपए वापस करने और जमीन वापस करने की मांग की। जब कोई जवाब नहीं मिला, तो मूर्ति ने जांच शुरू की और यह पता चला कि दलालों ने जमीन को पत्नी के नाम करा लिया था। पुलिस अब इस धोखाधड़ी के मामले में जांच कर रही है और फरार पति-पत्नी की तलाश कर रही है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • IAS Officer
  • रिटायर्ड आईएएस
  • fraud
  • धोखाधड़ी
  • आईएएस अधिकारी
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • retire