सीएम मोहन यादव के मंत्री अधिकारियों को दे रहे धमकी ! जानिए किस मामले में किसी की सुनने को तैयार नहीं ?

Rahul Garhwal | Jan 12, 2024, 24:00 IST
सीएम मोहन यादव के मंत्री अधिकारियों को दे रहे धमकी ! जानिए किस मामले में किसी की सुनने को तैयार नहीं ?
मध्यप्रदेश के एक मंत्री का अधिकारियों को धमकी देते वीडियो वायरल हो रहा है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे अधिकारियों को धमका रहे हैं। दरअसल, वे अधिकारियों को भ्रष्टाचार नहीं करने को लेकर कड़ी चेतावनी दे रहे हैं।



मंत्री करण सिंह वर्मा ने क्या कहा ?



राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा



राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने अधिकारियों से कह रहे हैं कि यदि उन्होंने किसी अधिकारी को रिश्वत के पैसे खाने या लेने की शिकायत सुन ली, तो वे सीधे उस अधिकारी-कर्मचारी को निलंबित कर देंगे। ऐसी हालत में वे कुछ भी बर्दाश्त नहीं करेंगे और किसी की नहीं सुनेंगे।



भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे मंत्री करण सिंह



राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा खैरी गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने मंच से कहा कि पैसा खाने की मैंने सुन ली, सीधा सस्पेंड होंगे। ऐसा होने पर मैं किसी की नहीं सुनूंगा। अच्छा काम करोगे तो सम्मान होगा। किसान हमारे अन्नदाता हैं, इनका पैसा नहीं खा सकते। दिल्ली से प्रदेश तक के बड़े-बड़े नेता इछावर को प्रणाम करते हैं, मैं तो जनता के लिए ही काम करता हूं।



Tags:
  • Madhya Pradesh Revenue Minister
  • Minister Karan Singh Verma
  • Minister Karan Singh Verma warning to officials
  • Minister Karan Singh video goes viral
  • मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार
  • मध्यप्रदेश राजस्व मंत्री
  • मंत्री करण सिंह वर्मा
  • मंत्री करण सिंह वर्मा की अधिकारियों को चेतावनी
  • मंत्री करण सिंह का वीडियो वायरल
  • मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार