रीवा में चंदन का पेड़ बचाने की मिली खौफनाक सजा: घर के आंगन में बुजुर्ग का कत्ल, पुलिस पर उठे सवाल!
सिर्फ एक पेड़ की खातिर किसी की जान ली जा सकती है? जी हां, यह सच है। रीवा के उमाकांत मिश्रा के घर में एक कीमती चंदन का पेड़ लगा हुआ था। अपराधियों की नजर उसकी बेशकीमती लकड़ी पर थी। लेकिन बुजुर्ग इसकी ढाल बना हुआ था। शुक्रवार को जब बदमाशों ने पेड़ काटा, तो उन्होंने डटकर विरोध किया। यही विरोध उनकी मौत का कारण बन गया।
रीवा जिले के नौबस्ता चौकी क्षेत्र में रविवार दोपहर यहां के निवासी 65 वर्षीय उमाकांत मिश्रा की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे चंदन के पेड़ की चोरी का विरोध करना बताया जा रहा है।
पेड़ की चोरी और रंजिश का कारण
शुक्रवार को उमाकांत मिश्रा के घर से चंदन का पेड़ चोरी कर लिया गया था।जान से मारने की धमकी दी गई थी। हालांकि, पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया था, लेकिन पुलिस ने इसे हलके में लिया और कोई जब उमाकांत ने इस चोरी का विरोध किया, तो आरोपियों ने उनसे रंजिश पाल ली। उन्हें ठोस कार्रवाई नहीं की।
हत्या का दिन
रविवार की सुबह लगभग 11:30 बजे, आरोपी राहुल पाठक ने उमाकांत मिश्रा पर चाकुओं से हमला किया। वह खून से लथपथ हो गए और तत्काल अस्पताल ले जाने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
पुलिस पर लापरवाही का आरोप
उमाकांत मिश्रा के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने पहले ही पुलिस को चेतावनी दी थी कि उनकी जान को खतरा है, लेकिन पुलिस ने उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया। "अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करती, तो शायद यह हत्या रोकी जा सकती थी," परिजनों ने बताया।
अग्रिम कार्रवाई
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी राहुल पाठक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। थाना प्रभारी घनश्याम मिश्रा ने बताया, "हम मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हमारी टीम जुटी हुई है। हम जल्द ही मामले का खुलासा करेंगे।"
यह खबरें भी पढ़ें...
PWD में ठेकेदारों की पैरवी! रीवा से उठा विवाद, नियमों में ‘ढील’ देने की सिफारिश पर सवाल
रीवा में पत्नी की प्रताड़ना से तंग पति ने की आत्महत्या, वीडियो में खोला राज
एमपी में मार्कफेड की 'डिजिटल स्ट्राइक' : चने की बोरी पर लगाया QR कोड, अब बिचौलियों की हेराफेरी पर लगेगा ताला
एमपी के आठ शहरों में सांस लेना भी मुश्किल, इंदौर-सागर में हवा बनी जहर