MP Lok Sabha Result 2024 : रीवा लोकसभा सीट से B के जनार्दन मिश्र 1 लाख 93 हजार 374 वोट से जीते

Pratibha ranaa | Jun 04, 2024, 23:06 IST
THESOOTR
रीवा लोकसभा क्षेत्र मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से एक है। इसे भी भाजपा के प्रभाव वाला क्षेत्र माना जाता है। रीवा लोकसभा के अंतर्गत कुल 8 विधानसभा आती हैं।

MP Lok Sabha Result 2024 : लोकसभा चुनावों के परिणाम अब सामने आ रहे हैं। भाजपा के जनार्दन मिश्रा 1 लाख 93 हजार 374 वोट से जीत गए हैं। रीवा लोकसभा क्षेत्र मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से एक है। इसे भी भाजपा के प्रभाव वाला क्षेत्र माना जाता है। रीवा लोकसभा के अंतर्गत कुल 8 विधानसभा आती हैं। इसमें से 7 सीटें- सिरमौर, त्योंथर, अऊगंज, देवतालाब, मंगावान, रीवा और गुरह विधानसभा पर भाजपा के विधायक हैं। सिर्फ एक सीट सेमरिया में कांग्रेस का विधायक है।रीवा लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान हुए थे। यहां कुल 18,52,126 मतदाता हैं। इनमें से 9,15,444 ने वोटिंग की थी। रीवा में वोटिंग परसेंट 49.43 प्रतिशत रहा था।



2024 का समीकरण


भारतीय जनता पार्टी ने रीवा से अपने दो बार के सांसद जनार्दन मिश्रा को चुनावी मैदान में उतारा था। 67 वर्षीय मिश्रा रीवा के भाजपा जिलाध्यक्ष हैं।जनार्दन मिश्रा के सामने कांग्रेस ने नीलम मिश्रा को चुनावी मैदान में उतारा था। वे 2013 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की टिकट पर सेमरिया से विधायक बनी थी। बाद में नीलम कांग्रेस में शामिल हो गई।





























साल


जीत


वोट मार्जिन


2024

जनार्दन मिश्र (बीजेपी)1,93,374

2019


जनार्दन मिश्रा (बीजेपी)


3,12,807


2014


जनार्दन मिश्रा (बीजेपी)


1,68,726




thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें








Tags:
  • जनार्दन मिश्रा
  • रीवा लोकसभा सीट
  • MP Lok sabha result 2024