जिंदा रहना है तो 500 करोड़ दे दो... MP की महिला जज को जान से मारने की दी धमकी

Amresh Kushwaha | Sept 04, 2025, 12:17 IST
mp-women-judge-Mohini Bhadoria-threat-death-letter
मध्य प्रदेश में एक महिला जज को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी में हैरान करने वाली फिरौती की रकम मांग की गई है और इसे उत्तर प्रदेश के जंगल में देने को कहा गया है।

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला जज को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी में जज से 5 अरब रुपए की फिरौती की मांग की गई है। पत्र में इस फिरौती की रकम को न देने पर हत्या की धमकी दी गई है। फिरौती मांगने वाले व्यक्ति ने खुद को दस्यु सरगना रहे हनुमान डकैत का साथी बताया है।



जानें क्या लिखा है धमकी भरे पत्र में...

ये खबर भी पढ़िए...'तू है क्या चीज...', अदालत में महिला जज को जान से मारने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार



UP के जंगल में मंगवाई फिरौती की रकम

पत्र में यह भी लिखा गया था कि फिरौती की रकम उत्तर प्रदेश के बरगट के जंगल में एक सितंबर को लाकर दी जाए। यह धमकी सीधे तौर पर जीवन के लिए खतरे की ओर इशारा कर रही थी। यह बात सामने आई है कि डकैत हनुमान का नाम सुनते ही किसी भी नागरिक के दिल में डर का माहौल बन जाता था। हालांकि, एमपी पुलिस जांच कर रही है। साथ ही, यह स्पष्ट किया जा चुका है कि डकैत हनुमान की मौत 25 साल पहले हो चुकी है।



एमपी की महिला जज को जान से मारने की धमकी मामले पर एक नजर

  • MP की महिला जज मोहिनी भदौरिया को मिला पत्र जिसमें 5 अरब रुपए (500 करोड़) की फिरौती की मांग की गई है।
  • पत्र भेजने वाला व्यक्ति ने खुद को दस्यु हनुमान डकैत का साथी बताया है।
  • फिरौती नहीं देने पर जज को हत्या की धमकी दी गई है।
  • पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, और संदीप सिंह नाम के शख्स की तलाश कर रही है।
  • दस्यु हनुमान पटेल की 25 साल पहले मुठभेड़ में मौत हो चुकी है, फिर भी धमकी जारी है।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: रीवा-सीधी कलेक्टर को फटकार, सीएम बोले खाद नहीं बटवा सकते तो कलेक्टर रहने का अधिकार नहीं



UP के एक व्यक्ति का नाम आया सामने

पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को समझते हुए पूरी जांच शुरू कर दी है। जांच में एक संदिग्ध व्यक्ति संदीप सिंह का नाम सामने आया है। संदीप उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस अब संदीप सिंह की तलाश में जुटी है।



पुलिस कर रही मामले की जांच

हालांकि, यह पूरा घटनाक्रम बेहद जटिल है, क्योंकि डकैत हनुमान की मौत के 25 साल बाद उसके नाम पर यह धमकी दी गई है। पुलिस यह जांच रही है कि आखिरकार किसने और क्यों इस कुख्यात डकैत के नाम का सहारा लेकर महिला जज को डराया।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



रीवा न्यूज



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी पुलिस
  • रीवा न्यूज
  • एमपी की महिला जज
  • जज मोहिनी भदौरिया