रीवा में चोरी से पहले पेट पूजा: चोर ने खाया पूड़ी-अचार, फिर लॉकर तोड़कर ले गया लाखों का माल

Arohi Raj | Oct 21, 2026, 19:10 IST
रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र में डीआईजी के गनमैन के घर लाखों रुपए की चोरी की वारदात हुई है।
मध्यप्रदेश के रीवा में चोरी की एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां चोर ने पहले घर में बैठकर पूड़ी-अचार खाया। इसके बाद वह करीब 40 लाख रुपए के जेवर और कैश लेकर फरार हो गया। वारदात चोरहटा थाना क्षेत्र में डीआईजी के गनमैन अशोक तिवारी के घर हुई। घटना के समय परिवार के सदस्य सो रहे थे।
A startling case of theft has come to light in Rewa, Madhya Pradesh. The thief first sat inside the house and helped himself to some *puri* and pickles. He then fled with jewelry and cash worth approximately 40 lakh rupees.

चोरी से पहले रसोई में खाया खाना

बताया जा रहा है कि घर में घुसने के बाद चोर ने रसोई में रखी पूड़ी और अचार खाया। इसके बाद उसने अलमारी के लॉकर तोड़कर ज्वेलरी और कैश लेकर भाग गया। खबरों के मुताबिक, घटना के वक्त परिवार के लोग सो रहे थे। वे लोग जब सुबह उठे, तो घर का सामान बिखरा देखा। रसोई में जूठे बर्तन और अलमारी के टूटे लॉकर देखकर उन्हें चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।



डीआईजी के गनमैन के घर को बनाया निशाना

अशोक तिवारी चोरहटा क्षेत्र में रहते हैं और रीवा जोन के डीआईजी के गनमैन हैं। परिवार के मुताबिक, घर से सोने-चांदी के जेवर और कैश गायब हैं। चोरी गए सामान की कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई गई है। हालांकि, सामान का पूरा ब्योरा जांच के बाद सामने आएगा।



खबरों के मुताबिक, परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे, लेकिन किसी को वारदात की भनक नहीं लगी। पुलिस अब पता लगा रही है कि चोर घर में कैसे घुसे और इस घटना में कितने लोग शामिल थे।



डॉग स्क्वायड टीम ने जांच की

सूचना मिलने पर चोरहटा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। दोनों टीमें मौके से सुराग जुटाने में लगी हैं। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। इससे संदिग्धों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने में मदद मिल सकती है।




पुलिस चोर की तलाश में जुटी

फिलहाल पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। आसपास के कैमरों की रिकॉर्डिंग जांच का अहम हिस्सा है। पुलिस जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। चोरी गए सामान की सही कीमत भी जांच के बाद स्पष्ट होगी। फिलहाल परिवार ने करीब 40 लाख रुपए के नुकसान की जानकारी दी है। पुलिस ने घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच भी शुरू कर दी है।



इस वारदात में पूड़ी-अचार खाने की बात खास चर्चा में है। चोर ने घर में घुसकर खाना खाया और फिर लॉकर तोड़ दिए। हालांकि, उसने कितनी देर घर में बिताई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद घटना से जुड़ी और जानकारी सामने आ सकती है।



Tags:
  • cctv
  • रीवा चोरी
  • मध्यप्रदेश क्राइम न्यूज
  • रीवा पुलिस
  • डीआईजी के गनमैन के घर चोरी
  • चोरहटा थाना क्षेत्र
  • मध्य प्रदेश
  • डॉग स्क्वायड
  • गनमैन अशोक तिवारी