RCB vs RR के मैच में किसे मिलेगी पहली हार, क्या वैभव की रफ्तार रोक पाएगी एमपी के शेर की टीम?
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आज 10 अप्रैल को आईपीएल के एक बड़े मुकाबले में भिड़ने वाली है। दोनों टीमों ने सीजन में अब तक शानदार खेल दिखाया है और एक भी मैच नहीं हारा है। ये शानदार मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा।
आज एक टीम का जीत का सिलसिला जारी रहेगा जबकि दूसरी टीम को अपनी पहली हार का सामना करना पड़ेगा। अब सवाल ये है कि आज का मैच कौन सी टीम जीत सकती है?
बता दें कि राजस्थान की कप्तानी रियान पराग के हाथ में है। वहीं RCB की बागडोर एमपी के रजत पाटीदार संभाल रहे हैं।
वैभव और जायसवाल की जोड़ी
राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो RR ने IPL 2026 मेंअब तक तीन मैच खेले हैं और छह अंक हासिल कर लिए हैं। टीम इस वक्त अंक तालिका में टॉप पर है। खासकर यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम को मजबूती दी है।
इनके खेलने के बाद टीम को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं रहती। इस साल के आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा रन यशस्वी जायसवाल ने ही बनाए हैं।
रवि बिश्नोई की फिरकी
ये मुकाबला राजस्थान के होम ग्राउंड गुवाहाटी में खेला जा रहा है। इसका टीम को फायदा हो सकता है। गेंदबाजी की बात करें तो रवि बिश्नोई ने इस साल अब तक सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।
वह अपनी गुगली का कमाल दिखाकर विरोधी टीम के बल्लेबाजों को परेशान करते रहते हैं। इसके अलावा नांद्रे बर्गर भी इस सीजन काफी अच्छी गैंदबाजी कर रहे हैं।
विराट पर रहेगी सबकी निगाहें
वहीं अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात करें तो, RCB ने अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों मैच में ही जीत हासिल की है। RCB अभी पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर हैं। विराट कोहली भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन उनके लिए इस मैच में सबसे बड़ा खतरा नांद्रे बर्गर बन सकते हैं।
वहीं अगर यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी, तो आरसीबी के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अभी तक की संभावनाओं को देखें तो राजस्थान की जीत की संभावना 55 फीसदी तक नजर आ रही है।
रजत पाटीदार निकले धोनी से आगे
आरसीबी के लिए इस मैच (today ipl match) में सिक्स हिटर रजत पाटीदार की भूमिका बेहद अहम होने वाली है। रजत पाटीदार ने लगातार जीत के मामले में एमएस धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है। अब उनके नाम लगातार आठ जीत है।
आईपीएल में बतौर कप्तान लगातार सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड फिलहाल गौमत गंभीर के नाम है। उन्होंने साल 2014-15 में लगातार 10 जीत दर्ज की थी।
ये खबरें भी पढ़िए...
रायपुर एयरपोर्ट पर IPL का रोमांच! लाइव दिखाया जाएगा हर मैच
रायपुर में IPL के दो बड़े मैच; MI और KKR से भिड़ेगी कोहली की RCB, शाहरुख के आने की भी चर्चा
MPCA की नई पेंशन योजना, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू महिला क्रिकेटरों को मिलेंगे हर माह 12 हजार तक
महादेव के बाद सांई सट्टा ऐप की एंट्री; IPL में लाखों का दांव, पुलिस ने हाईटेक रैकेट को दबोचा