RSS में मालवा प्रांत दो संभाग में बंटेगा, मार्च 2027 से खत्म होंगे प्रांत प्रचारक पद
INDORE हाल ही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक हुई थी। बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देने के लिए संघ के मालवा प्रांत द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इंदौर में प्रांत प्रचार प्रमुख (मालवा प्रांत) जयशंकर शर्मा और विनीत नवाथे द्वारा इसकी जानकारी दी गई। शर्मा ने बताया कि अधिक विकेंद्रीकरण और लोगों तक पहुंचने के लिए संगठनात्मक बदलाव हो रहे हैं।
इसके तहत मालवा प्रांत में अब इंदौर और उज्जैन संभाग होंगे और दोनों की संभागीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। हालांकि इसमें अभी समय लगेगा और वर्तमान व्यवस्था मार्च 2027 तक जारी रहेगी। प्रांत प्रचारक नहीं होंगे।
संगठन महामंत्री का क्या होगा
वहीं मध्य प्रदेश के संगठन महामंत्री पद पर अभी क्या होगा। हितानंद शर्मा के हटने के बाद यह पद खाली है। इस सवाल के जवाब में शर्मा ने कहा कि यह फैसला बीजेपी और संघ में उच्च स्तर पर होना है। इस पर हम कुछ टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।
मालवा में तेजी से बढ़ रही शाखाएं
कांफ्रेंस में बताया गया कि मालवा में तेजी से शाखाओं का विस्तार हो रहा है।। हाल ही में विजयदशमी उत्सवों में गणेवश में चार लाख से ज्यादा स्वयंसवेक मालवा प्रांत में शामिल हुए थे। मालवा प्रांत में पांच हजार से अधिक शाखाएं हैं। हमारी कोशिश हर गांव-गांव तक पहुंचने की है।
विविध हिंदू सम्मेलन में मालवा प्रांत में 3 हजार 762 प्रभात फेरियां हुई। प्रांत के 1355 मंडल व 940 बस्तियों में आयोजित हिंदू सम्मेलन में 70 लाख से ज्यादा समाजजन शामिल हुए।
युवा आयोजनों पर जोर
अब मालवा प्रांत में युवा आयोजनों पर जोर दे रहे हैं, यही भविष्य के राष्ट्र निर्माता है। मालवा प्रांत में हुए आयोजनों में 1 लाख 88 हजार युवा शामिल हुए। इसमें युवा महोत्सव, युवा संसद, युवा शिविर आदि शामिल है। अब टोलियां घर-घर जा रही है। 82 हजार कार्यकर्ताओं ने मालवा प्रांत में 32 लाख परिवारों से संपर्क किया। प्रांत के सभी 12 हजार 246 गांव में संपर्क साधा गया।
ये खबरें भी पढ़िए...
विकेंद्रीकरण: RSS संगठनात्मक बदलाव– संघ में 46 प्रांत की जगह होंगे 80 संभाग
स्लम से IPS तक… आईपीएस मयंक गुर्जर के संघर्ष और जिद की कहानी
एमपी न्यूज: इंदौर BJP में मूवी पॉलिटिक्स, मंत्री गुट ने शतक तो दूसरे गुट ने दिखाई द केरल स्टोरी-2
RSS में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: प्रांत की जगह बनाए जाएंगे संभाग