यूट्यूबर्स ने अस्पताल मालिक को दी धमकी, कहा- 10 लाख दो, छवि खराब कर देंगे

Aman Vaishnav | Feb 16, 2026, 13:16 IST
rti activist youtubers blackmail hospital 10 lakh demand
आरटीआई एक्टिविस्ट और उसके दो यूट्यूबर साथियों ने एक अस्पताल मालिक से 10 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। आरोपियों ने धमकी दी थी कि पैसे नहीं दिए गए तो वे अस्पताल की छवि खराब कर देंगे। पूरा मामला जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़ें।

राजधानी भोपाल में यूट्यूब चैनल्स और आरटीआई एक्टीविस्ट के नाम पर वसूली का खेल चल रहा है। ऐसे लोग कथित पत्रकार बनकर धड़ल्ले से ब्लैकमेलिंग करते हैं। पुलिस ने ऐसे ही गैंग का पर्दाफाश किया है। इस गैंग में शामिल एक आरटीआई एक्टिविस्ट और उसके दो यूट्यूबर साथी एक अस्पताल संचालक से 10 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। स्टिंग ऑपरेशन के बाद पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।



पहले भी कर चुके हैं ब्लैकमेल

जानकारी के अनुसार आरोपियों ने पहले भी कई अस्पताल मालिकों को ब्लैकमेल करके बड़ी रकम वसूल की है। हालांकि अभी तक अन्य डॉक्टर सामने नहीं आए हैं। इस मामले में कुछ यूट्यूबर्स के भी शामिल होने की जानकारी मिली है।



सृष्टि अस्पताल के मालिक ने की शिकायत

निशातपुरा थाना प्रभारी मनोज पटवा ने बताया कि करोंद स्थित सृष्टि अस्पताल के मालिक डॉ. राजकुमार सूर्यवंशी ने शिकायत की है। उन्होंने बताया कि कमल नगर के नीरज यादव ने नवंबर 2025 में उनसे संपर्क किया था। साथ में दो दोस्तों अक्षय शर्मा और धनराज राजपूत भी शामिल थे।



चाय की दुकान पर धमकाया

डॉ. राजकुमार सूर्यवंशी ने बताया कि आरोपियों ने जेल रोड की एक चाय दुकान पर जाकर अस्पताल के मालिक को धमकाया था। दरअसल नवंबर 2025 से तीनों आरोपी अस्पताल में आकर लगातार दबाव बना रहे थे। ये लोग आरटीआई से अस्पताल की जानकारी निकालकर, अस्पताल को बदनाम करने की धमकी दे रहे थे। आरटीआई की जानकारी सार्वजनिक न करने के बदले पहले आरोपियों ने दस लाख रुपए मांगे, बाद में उन्होंने 6 लाख रुपए की डिमांड कर दी थी।



आरोपियों का स्टिंग ऑपरेशन

लगातार दबाव से परेशान होकर, डॉक्टर के साथियों ने आरोपियों का स्टिंग ऑपरेशन कर लिया।इस स्टिंग में आरोपी अस्पताल का नाम खराब करने और आरटीआई की जानकारी वायरल करने की धमकी दे रहे थे। जांच के बाद नीरज, अक्षय और धनराज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।



ये खबरें भी पढ़िए...



सरपंच ने ली 1 लाख की रिश्वत, एसीबी ने ऐसे किया रंगे हाथों गिरफ्तार



इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से हैरी- इंटरनेशनल मोबाइल नंबर से धमकी



एमपी न्यूज: छतरपुर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, तनाव के दो पुलिसकर्मी सस्पेंड



उत्तम स्वामी पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता के भाई पर हमला, मिली धमकी



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • यूट्यूबर
  • आरटीआई एक्टिविस्ट
  • अस्पताल संचालक
  • थाना प्रभारी
  • वॉइस रिकॉर्डिंग
  • स्टिंग ऑपरेशन
  • जेल रोड