जनपद पंचायत की बैठक में तकरार, कांग्रेस समर्थित पार्षद ने सीईओ पर फेंकी पानी की बोतल

Rohit Sahu | Jun 05, 2025, 12:13 IST
janpad panchayat seo
सागर जनपद पंचायत की बैठक में भारी हंगामा हुआ। विवाद के दौरान एक सदस्य ने सीईओ पर पानी की बोतल फेंक दी। बैठक में विकास कार्यों और बजट को लेकर तीखी बहस हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

MP News:सागर जिले के बीना जनपद पंचायत में बुधवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक विवाद का केंद्र बन गई। बैठक के दौरान कांग्रेस समर्थक जनपद सदस्य शिवकुमार चढ़ार ने सीईओ पर पानी की बोतल फेंक दी। इस घटना के बाद सीईओ एसएल कुरेले समेत अन्य अधिकारी बैठक छोड़कर चले गए।



इस वजह से हुआ विवाद

सीईओ बोले- मर्यादा लांघी तो बैठक छोड़ दूंगा

सीईओ कुरेले ने बार-बार शांत रहने की अपील की लेकिन माहौल और गर्म हो गया। सीईओ ने कहा – ये कोई मीटिंग है या तमाशा? मैं ऐसे माहौल में नहीं बैठूंगा। इसके बाद वे खुद मंच से नीचे उतरकर बाहर चले गए, साथ ही अन्य अधिकारी भी मीटिंग से उठ गए।



यह भी पढ़ें... इंदौर के बाद अब एमपी के इन जिलों में कोरोना की दस्तक, देशभर में आंकड़े 4 हजार के पार



आवास योजना पर मांगी गई थी जानकारी

शिवकुमार चढ़ार ने पूछा– जनपद निधि से किन्हें कितनी राशि मिली, यह स्पष्ट करें। उन्होंने आवास योजना में निरस्त हुए अपात्र आवेदनों की सूची भी मांगी थी। इसके साथ ही पूर्व बैठक में चाय-नाश्ते पर हुआ खर्चा बताने की मांग रखी गई थी।



यह भी पढ़ें...इंदौर में कांग्रेस संगठन और शहराध्यक्ष पर रायशुमारी के लिए आब्जर्वर की 5, 6 जून को वन टू वन मीटिंग



FIR दर्ज, पुलिस कार्रवाई शुरू

घटना के बाद सीईओ ने उपजिला दंडाधिकारी विजय डेहरिया को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बीना थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी, जिस पर FIR दर्ज की गई। थाना प्रभारी अनूप यादव ने पुष्टि की कि जनपद सदस्य शिवकुमार पर केस दर्ज हो चुका है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



Sagar | MP



Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • Sagar
  • जनपद पंचायत
  • सागर