सैलाना के अस्पताल में महिला डॉक्टर पर भड़के विधायक कमलेश्वर, बोले- इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Vikram Jain | Dec 16, 2023, 24:00 IST
सैलाना के अस्पताल में महिला डॉक्टर पर भड़के विधायक कमलेश्वर, बोले- इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया, उन्होने महिला डॉक्टर को जमकर फटकार लगाई।

आमीन हुसैन, RATLAM. रतलाम की सैलानासीट से बीएपी विधायक कमलेश्वर डोडियार लगातार एक्शन में है। वे अपनी विधानसभा में लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। विधायक कमलेश्वर सैलाना के सरकारी अस्पताल का निरीक्षण पहुंचे जहां मरीज को इलाज नहीं मिलने पर उन्होने महिला डॉक्टर को जमकर फटकार लगाई। विधायक ने कहा कि मरीज के प्रति लापरवाही और गलती बर्दाश्त नहीं की जाएगी, नहीं तो मैं ठीक कर दूंगा।



मरीज को इलाज नहीं मिलने पर आया गुस्सा



दरअसल, विधायक कमलेश्वर डोडियार शनिवार को सैलाना के सरकारी अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जहां उन्होने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अव्यवस्था मिलने पर नाराजगी जताते हुए इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मरीज को इलाज नहीं मिलने को लेकर विधायक ने ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर को फटकार लगाते हुए कहा कि मरीज के प्रति गलती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नहीं तो ठीक कर दिया जाएगा। अब इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



फेमस होने वाले सवालों पर बोले विधायक



जब पत्रकारों ने विधायक डोडियार से सवाल किया कि आप टीआरपी में बने रहना चाहते हैं, फेमस होने के लिए बाइक से भोपाल गए इसके बाद आप लगातार मीडिया का कवरेज मिले इस तरह और इस अंदाज में काम कर रहे हैं, तो कमलेश डोडियार ने कहा कि अगर मुझे टीआरपी मिलती है और मेरे काम से मैं फेमस होता हूं तो अच्छी बात है, और दूसरी पार्टी के लोगों को अगर मेरी टीआरपी से दिक्कत है, तो होने दो मैं तो अपना काम इसी अंदाज में करूंगा।



जब डोडियार ने अधिकारियों को दिखाए तेवर



बता दे कि भारत आदिवासी पार्टी (BAP) की एकमात्र सीट से जीतने वाले सैलाना विधायक कमलेश्वर अपने तेवर के चलते सुर्खियों में हैं। विधायक ने अपनी सक्रियता से शासकीय विभाग में हड़कंप मचा रखा है। बीते दिनों विधायक ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सैलाना नगर परिषद के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि नगर परिषद ने पांच महिला सफाईकर्मियों को क्यों हटाया? वेतन भी नहीं दिया क्यों? मुझे जबाव चाहिए किसी को भी सताना मत! कमलेश्वर को अपनी भाषा में काम करवाना आता है, राजनीति मत करना उलझ जाओगे, मुझे कानून का पालन करवाना आता है। अब विधायक डॉक्टर को भी फटकार लगाते हुए नजर आए है।



Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • Ratlam News
  • रतलाम न्यूज
  • BAP MLA Kamleshwar Dodiyar
  • action of MLA Kamleshwar
  • MLA Dodiyar angry at lady doctor
  • बीएपी विधायक कमलेश्वर डोडियार
  • विधायक कमलेश्वर का एक्शन
  • लेडी डॉक्टर पर भड़के विधायक डोडियार