पुलिस के सामने रेत माफियाओं की अंधाधुंध फायरिंग, डायल-112 गाड़ी को मारी टक्कर

Aman Vaishnav | Jul 19, 2026, 08:18 IST
डबरा में रेत माफियाओं ने की फायरिंग
ग्वालियर के डबरा में रेत माफिया ने पुलिस के सामने रेत कंपनी के कर्मचारियों पर अंधाधुंध फायरिंग की। इससे पहले पुलिस की डायल-112 गाड़ी को भी टक्कर मारी गई।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • ग्वालियर टेकनपुर के पास रेत माफिया ने पुलिस के सामने फायरिंग कर दी।
  • कंपनी कर्मचारी रॉयल्टी की जांच कर रहे थे।
  • इसी दौरान हथियारबंद बदमाशों ने हमला बोल दिया।
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
  • डबरा पुलिस ने 5 लोगों पर केस दर्ज किया है।

फायरिंग की पूरी घटना

दरअसल शुक्रवार, 17 जुलाई को टेकनपुर के पास बड़ी वारदात हुई थी। यहां रेत माफियाओं ने पुलिस की मौजूदगी में ही फायरिंग कर दी थी। निशाने पर आरएसई स्टोन वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी थे। ये कर्मचारी रेत से भरे ट्रैक्टरों की रॉयल्टी जांच रहे थे।



बता दें कि इससे पहले भरथरी पुल के पास भी वारदात हुई थी। बदमाशों ने स्कॉर्पियो को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके बाद हथियारबंद लोगों ने सीधे फायरिंग शुरू कर दी थी।



1a88cd64-98c


पुलिस के सामने भी नहीं रुके बदमाश

घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है। इसमें पुलिसकर्मी बदमाशों को रोकने की कोशिश करते दिख रहे हैं। वीडियो में एक पुलिसकर्मी को कहते सुना गया कि तुम्हें पुलिस नहीं दिख रही?



इसके बावजूद बदमाशों ने फायरिंग जारी रखी। कुछ देर बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।



5 आरोपियों पर केस दर्ज

डबरा सिटी थाना पुलिस ने अर्जुन सोलंकी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों में संजीव, यशपाल, मनीष, गोलू और प्रदीप गुर्जर के नाम शामिल हैं। पुलिस सभी आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है।



एक दिन पहले डायल-112 को भी मारी टक्कर

बता दें कि फायरिंग की घटना से एक दिन पहले भी वारदात हुई थी। शुक्रवार सुबह अरू तिराहे के पास रेत से भरे ट्रैक्टर ने पुलिस वाहन को टक्कर मारी थी। यह वाहन डायल-112 का था।



टक्कर में दो पुलिसकर्मी और वाहन चालक को हल्की चोटें आई थी। लगातार हो रहे इन हमलों से साफ है कि रेत माफिया बेखौफ हो चुका है।



7 महीने पहले हुई थी गैंगवार

यह इलाका पहले भी रेत माफिया के विवादों का गवाह रहा है। करीब 7 महीने पहले कालिंद्री सरोवर के पास बड़ी गैंगवार हुई थी। यह झड़प यज्ञेश उर्फ योगेश यादव और राकेश यादव के गुटों के बीच हुई थी।



दोनों पक्षों की ओर से जमकर फायरिंग हुई थी। इस झड़प में राकेश पक्ष के हरजेंद्र और मनजीत को गोली लगी थी।



रॉयल्टी और वर्चस्व की लड़ाई

बता दें कि सिंध नदी की खदानों पर इन दिनों बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन हो रहाहै। शासन नेइन खदानोंका वैधठेका दियाहै। कंपनीयहां सेरॉयल्टी वसूलतीहै।



इसीरॉयल्टी को लेकरकंपनीकर्मचारियों और रेतकारोबारियों मेंअक्सर विवाद होताहै। कई रेतमाफिया बिनारॉयल्टी चुकाए ही अवैध रेत का परिवहनकरते हैं। इससेखदानों पर आए दिनझगड़े और फायरिंगकी घटनाएं होतीरहती हैं।



कुछमहीने पहलेपिछोर में भी ऐसाही विवाद हुआथा। वहां खदान (अवैध रेत कारोबार )पर फायरिंग कीघटना सामने आईथी। इसके अलावाबारकरी खदान पर दोलोगों को नग्न करमारपीट का वीडियोभी वायरल हुआथा। इस मामलेमें भी केस दर्जहुआ था।



चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह यादव बोले...

टेकनपुर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कुछ लोगों ने रेत कंपनी के कर्मचारियों पर फायरिंग की है। इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



ये खबरें भी पढ़िए...

अफसरों के डर से नहीं रुकेगा रेत खनन, SC की एमपी समेत 3 राज्यों को फटकार



बालाघाट में अवैध रेत रोकने गए हेड कॉन्स्टेबल को ट्रैक्टर से कुचला



चंबल में अवैध रेत खनन पर SC सख्त, कहा-सिर्फ ड्राइव ही नहीं असली माफिया को पकड़ना जरूरी



एमपी पुलिस के मास्टर प्लान से ड्रग्स तस्कर और साइबर माफियाओं का टूटेगा नेटवर्क



Tags:
  • ग्वालियर
  • सोशल मीडिया
  • अवैध रेत खनन
  • रेत माफिया
  • अवैध रेत का परिवहन
  • अवैध रेत कारोबार
  • डबरा
  • अवैध रेत उत्खनन
  • अवैध रेत