उज्जैन में सरदार पटेल की मूर्ति को ट्रैक्टर चढ़ाकर गिराया, विवाद के बाद पथराव, रॉड से हुई तोड़फोड़

Pooja Kumari | Jan 25, 2024, 10:10 IST
उज्जैन में सरदार पटेल की मूर्ति को ट्रैक्टर चढ़ाकर गिराया, विवाद के बाद पथराव, रॉड से हुई तोड़फोड़
जिले के माकड़ोन क्षेत्र में सरदार पटेल की प्रतिमा क्षतिग्रस्‍त करने पर विवाद हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है।

BHOPAL. उज्जैन जिले के माकड़ोन क्षेत्र में सरदार पटेल की प्रतिमा क्षतिग्रस्‍त करने पर विवाद हो गया। जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार यानी आज सुबह की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने यहां सरदार वल्‍लभभाई पटेल की प्रतिमा को उखाड़कर तोड़ दिया। इसके बाद दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। इस दौरान दो पक्षों के बीच पथराव भी हुआ।



क्या है पूरा मामला

पुलिस को जैसे ही घटना के बारे में जानकारी हुई, मौके पर पुलिस पहुंच गई। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। ये भी पता चला है कि कुछ लोगों ने ट्रैक्‍टर को मूर्ति पर चढ़ाकर उसे गिरा दिया। इसके बाद पत्‍थर और रॉड के जरिए मूर्ति को क्षतिग्रस्‍त कर दिया गया। इसके बाद दो पक्ष आमने-सामने भिड़ गए और आपस में विवाद करने लगे।



इसलिए हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार एक पक्ष संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की मूर्ति लगाना चाहता था, लेकिन दूसरे पक्ष ने सरदार वल्‍लभभाई पटेल की मूर्ति लगा दी। इसलिए दोनों पक्षों में विवाद का माहौल बन गया।



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • मप्र न्यूज
  • उज्जैन
  • Sardar Patel Statue
  • सरदार पटेल की मूर्ति