सतना के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा पार्टी से निष्कासित, महिला पत्रकार ने लगाए थे गंभीर आरोप

Rohit Sahu | Apr 26, 2025, 14:25 IST
mp news bjp leader satna
सतना में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा पर महिला ने छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

MP News: सतना जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक महिला पत्रकार ने कोलगवां थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि बीजेपी नेता सतीश शर्मा ने चाय पीने के बहाने उसके घर में घुसकर जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकियां दी गईं।



चार सालों से परेशान कर रहा बीजेपी नेता

महिला का दावा है कि यह सिलसिला पिछले चार साल से जारी है। आरोप के अनुसार भाजपा नेता धमकाते हुए कहता रहा कि मेरी सरकार है, मेरी सत्ता है, मेरे लोग हैं, मेरा कुछ नहीं बिगड़ सकता। महिला ने यह भी बताया कि शर्मा ने उसे धमकाया कि ऐसी महिलाओं की लाशें जंगलों में मिलती हैं। महिला ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि आरोपी कई बार घर आकर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता रहा। धमकियां मिलने से महिला काफी मानसिक तनाव में थी।



वॉट्सएप चैट्स के स्क्रीनशॉट्स वायरल

mp news satna bjp leader


पार्टी ने किया निष्कासित

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। हाईकमान के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। उन पर अश्लील चैट, महिला के साथ छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे थे।



mp satish sharma


उधार दिए रूपए, मांगे तो रची साजिश: सतीश शर्मा

अपने बचाव में पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने बयान दिया कि वर्ष 2023 में जिलाध्यक्ष रहते हुए उनकी मुलाकात उक्त महिला से पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुई थी। बाद में महिला ने उन्हें फोन कर बताया कि उसे ऑपरेशन के लिए पैसों की जरूरत है। सतीश शर्मा के अनुसार उन्होंने अपने मित्र के माध्यम से महिला को 25 हजार रुपए उधार दिलाए थे। जब महीनों बाद उन्होंने पैसे वापस मांगे तो महिला ने उन्हें फंसाने की धमकी दी।



पहले भी विवादों में रह चुके हैं सतीश शर्मा

यह पहला मौका नहीं है जब भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा विवादों में घिरे हों। इससे पहले भी वे एक महिला कार्यकर्ता के साथ कथित अश्लील चैटिंग को लेकर सुर्खियों में आए थे। उन पर आरोप था कि उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी और सांसद गणेश सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। उन घटनाओं के वॉट्सएप चैट्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।



पुलिस जांच में जुटी

इस ताजा मामले के सामने आने के बाद सतना के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीजेपी नेता पर छेड़छाड़ का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब देखना यह होगा कि जांच में क्या सच्चाई सामने आती है और क्या भाजपा अपने पूर्व जिलाध्यक्ष के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई करती है या नहीं।



यह भी पढ़ें...बीजेपी नेता पर हत्या का केस दर्ज... कांग्रेस नेता को कार से कुचला था



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • भारतीय जनता पार्टी
  • सतना
  • बीजेपी नेता पर छेड़छाड़ का केस