सतना बीजेपी में घमासान, सोशल मीडिया में वायरल हुई अश्लील वॉट्सऐप चैट

Ravi Singh | Dec 27, 2024, 18:57 IST
Satna BJP MP Ganesh Singh Pratima Bagri WhatsApp chat viral Photograph: (the sootr)
भाजपा में चल रहे संगठनात्मक चुनाव के बीच सतना जिले से सामने आई व्हाट्सएप चैट ने सियासत में हलचल मचा दी है। इस व्हाट्सएप चैट में अश्लील बातें हैं। साथ ही एक सांसद, एक मंत्री, एक विधायक और प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कई बातें कही गई हैं।

BHOPAL : मध्यप्रदेश बीजेपी में चल रहे संगठन चुनाव के बीच सतना जिले से सामने आई वॉट्सऐप चैट ने सियासत में हड़कंप मचा दिया है। इसमें चैट में कई अश्लील बातें हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह चैट किन दो नेताओं की है, लेकिन इसमें कई तरह के खुलासे हुए हैं।



वॉट्सऐप चैट में अश्लीलता भरा संवाद है। साथ ही सांसद, मंत्री, एक विधायक और प्रदेशाध्यक्ष के बारे में भी कई बातें की गई हैं। इस मामले की शिकायत मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल तक पहुंची है। यह चर्चा भी है कि जामवाल तक एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पहुंची है, जिसकी जांच की जा रही है।



28 दिसंबर को होनी है रायशुमारी

आपको बता दें कि सतना में बीजेपी जिलाध्यक्ष के लिए 28 दिसंबर को रायशुमारी होनी है। इसी के साथ पद के दावेदारों में जोड़-तोड़ का खेल शुरू हो गया है। कुछ दावेदार राजधानी तो कुछ दिल्ली तक की दौड़ लगा रहे हैं। साथ ही अपने नेताओं से लॉबिंग भी करवा रहे हैं। इस बीच बीजेपी संगठन के एक पदाधिकारी का चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस चैट ने अंदरखाने में हड़कंप मचा दिया है।



WhatsApp chat of BJP M3
WhatsApp chat of BJP M1
WhatsApp chat of BJP M3
WhatsApp chat of BJP M3

चैट अश्लील है इसलिए कई हिस्सों को ब्लर किया गया है।



वॉट्सऐप चैट में कई नेताओं का जिक्र

सांसद और मंत्री के बीच नहीं बन पा रही सहमति



गौरतलब है कि सतना में सांसद गणेश सिंह और मंत्री प्रतिमा बागरी के बीच जिला अध्यक्ष को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है। जिले में संगठन में अंदरखाने भी विरोध की खबरें है, लिहाजा मामला अटकता जा रहा है। बीजेपी ने 31 दिसंबर तक जिला अध्यक्षों के चुनाव की डेटलाइन तय की थी, लेकिन जिस तरह के मामले अभी चल रहे हैं, उससे लगता नहीं है कि तय समय सीमा में पार्टी जिला अध्यक्ष का चुनाव कर पाएगी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • MP BJP
  • प्रतिमा बागरी
  • Political News
  • Satna News
  • Ajay Jamwal
  • अजय जामवाल
  • Ganesh singh
  • गणेश सिंह
  • Pratima Bagri
  • WhatsApp Chat