हंस-हंसकर केतन हत्याकांड का मजाक उड़ा रही थीं एमपी की डॉ. मुस्कान सोनी, नप गईं

Sourabh Bhatnagar | Jul 01, 2026, 13:15 IST
डेंटिस्ट डॉ. मुस्कान सोनी
मध्य प्रदेश के सतना की डेंटिस्ट डॉ. मुस्कान सोनी को केतन अग्रवाल हत्याकांड पर विवादित इंस्टाग्राम पोस्ट करना भारी पड़ गया। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

समझें क्या है पूरा मामला

  • सतना की डेंटिस्ट मुस्कान सोनी केतन हत्याकांड पर विवादित पोस्ट से फंसीं।
  • उन्होंने इंस्टाग्राम पर हत्या को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
  • AIDSA ने उन्हें कोषाध्यक्ष पद और सदस्यता से तुरंत हटा दिया।
  • अगले 5 साल तक वे एसोसिएशन से जुड़ी नहीं रह सकेंगी।
  • केतन की हत्या मंगेतर सिया और उसके प्रेमी चेतन ने की थी।
  • डेंटिस्ट पोस्ट पर 5 साल के लिए सस्पेंड

मध्य प्रदेश के सतना जिले की डेंटिस्ट डॉ. मुस्कान सोनी बड़ी मुश्किल में फंस गई हैं। महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड पर उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट अब उनके करियर पर भारी पड़ गई है।



ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एंड सर्जन्स एसोसिएशन (AIDSA) ने उन्हें तत्काल प्रभाव से 5 साल के लिए निलंबित कर दिया है। डॉ. सोनी इस एसोसिएशन की मध्य प्रदेश इकाई की कोषाध्यक्ष थीं। अब उन्हें इस पद के साथ ही सदस्यता से भी बेदखल कर दिया गया है। अगले 5 साल तक वे किसी भी पद, समिति या चुनाव का हिस्सा नहीं बन सकेंगी।



इंस्टाग्राम पोस्ट पर मचा विवाद

केतन अग्रवाल की मौत के बाद डॉ. सोनी ने इंस्टाग्राम पर एक आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। इस पोस्ट में उन्होंने #IHateMen हैशटैग का इस्तेमाल किया था। पोस्ट के जरिए ऐसा संदेश जा रहा था कि वे हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल और उसके साथी का बचाव कर रही हैं। यह पोस्ट देखते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया शुरू हो गई। कई लोगों ने इसे मृतक के परिवार के प्रति असंवेदनशील बताया। धीरे धीरे यह मामला AIDSA के पदाधिकारियों तक भी पहुंच गया।



एसोसिएशन ने जताई सख्त आपत्ति

AIDSA के नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट डॉ. दिवाकर मुटौतिया ने इस पोस्ट पर कड़ी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि यह पोस्ट बेहद अपमानजनक और अनुचित है। उन्होंने कहा कि मृतक को लेकर की गई टिप्पणी अमर्यादित है। यह टिप्पणी एसोसिएशन के सिद्धांत और नैतिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसोसिएशन के मुताबिक डॉक्टर का पेशा समाज में बड़ी जिम्मेदारी का होता है। यह जिम्मेदारी उनके सार्वजनिक बयानों में भी झलकनी चाहिए।



7cb3fe38-13f


माफी मांगी, पर कार्रवाई नहीं रुकी

विवाद बढ़ने के बाद डॉ. सोनी ने भी सोशल मीडिया पर सफाई दी। उन्होंने अपनी पोस्ट के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी। लेकिन एसोसिएशन ने उनकी माफी को स्वीकार नहीं किया। पदाधिकारियों ने साफ किया कि माफी के बावजूद अनुशासनात्मक कार्रवाई जरूरी है। इसी के बाद उन्हें कोषाध्यक्ष पद से तत्काल हटाने का फैसला लिया गया। साथ ही उनकी सदस्यता भी 5 साल के लिए निलंबित कर दी गई।



e37b9740-e20


क्या है केतन अग्रवाल मर्डर केस

अब जानते हैं वह मामला, जिसने यह पूरा विवाद खड़ा किया। पुलिस जांच के मुताबिक केतन अग्रवाल की हत्या 18 जून को लोहागढ़ किले में हुई थी। केतन महाराष्ट्र के एक बड़े कारोबारी का बेटा था। आरोप है कि उसकी मंगेतर सिया गोयल ने उसे खाई में धकेल दिया। इस काम में उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने भी उसका साथ दिया। शुरुआत में पुलिस ने इसे हादसा मानकर जांच शुरू की थी। लेकिन बाद की जांच में यह एक सोची समझी साजिश निकली।



प्यार में छिपा था खतरनाक इरादा

केतन और सिया की सगाई इसी साल फरवरी में हुई थी। सोशल मीडिया पर दोनों एक खुशहाल जोड़े की तरह नजर आते थे। लेकिन असल में सिया और चेतन हत्या की योजना बना रहे थे। पुलिस के मुताबिक सिया ने 4 दिन पहले भी केतन को मारने की कोशिश की थी। उस समय यह कोशिश नाकाम रही थी, इसलिए दोबारा प्लान बनाया गया। फिलहाल सिया और चेतन दोनों पुलिस कस्टडी में हैं। पुलिस अब उनके राजस्थान कनेक्शन की भी जांच कर रही है।



ये खबरें भी पढ़ें...

केतन मर्डर केस: सिया उगल रही राज.. केतन का हेयर विग लगाना पसंद नहीं था सिया को



केतन मर्डर केस पर भड़कीं राजा रघुवंशी की मां, कहा- सोनम की दूसरी परछाई सिया गोयल!



केतन-सिया की राजस्थान में होनी थी वेडिंग, 17 करोड़ का था भारी-भरकम बजट



केतन अग्रवाल मौत में बड़ा खुलासा: मंगेतर ने ही दोस्त के साथ मिलकर रची मौत की साजिश



Tags:
  • इंस्टाग्राम
  • केतन अग्रवाल
  • सिया गोयल
  • केतन अग्रवाल मर्डर केस
  • AIDSA