MP Lok Sabha Result 2024 : सतना लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी गणेश सिंह 84 हजार 949 वोट से जीते

Pratibha ranaa | Jun 04, 2024, 23:29 IST
सतना गणेश
सतना लोकसभा सीट पर काउंटिंग पूरी हो चुकी है। सतना से बीजेपी प्रत्याशी गणेश सिंह ने बाजी मार ली है। गणेश सिंह ने 84 हजार 949 वोट से जीत दर्ज की है।

MP Lok Sabha Election Result 2024 : सतना लोकसभा सीट पर काउंटिंग पूरी हो चुकी है। सतना से बीजेपी प्रत्याशी गणेश सिंह ( Ganesh Singh ) ने बाजी मार ली है। गणेश सिंह ने 84 हजार 949 वोट से जीत दर्ज की है। उनको 4 लाख 59 हजार 728 वोट मिले हैं।वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहको 3 लाख 74 हजार 779 वोट मिले हैं।



भाजपा का एक क्षत्र राज


सतना लोकसभा सीट मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से एक है। 1998 से यहां भाजपा का एक क्षत्र राज रहा है। सतना लोकसभा के अंतर्गत 7 विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें से भाजपा के खाते में चित्रकूट, रायगांव, नागोद, मैहर और रामपुर-बघेलान 5 सीटें हैं। वहीं कांग्रेस के सतना और अमरपाटन सीट पर विधायक हैं।सतना लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान हुए थे। यहां कुल 17,05,260 मतदाता है.। इनमें से 10,56,175 ने वोटिंग की थी। सतना में वोटिंग परसेंट 61.94 प्रतिशत रहा था।



2024 का समीकरण


सतना लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने 4 बार के सांसद गणेश सिंह को फिर एक बार मौका दिया था। उन्होंने 5वीं बार लोकसभा का चुनाव लड़ा है।गणेश सिंह के सामने कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाह थे। वे सतना विधानसभा सीट के मौजूदा विधायक हैं। कांग्रेस पार्टी ने इस बार उन्हें लोकसभा में मौका दिया था।





























साल


जीत


वोट मार्जिन


2024

गणेश सिंह (बीजेपी)84,949

2019


गणेश सिंह (बीजेपी)


2,31,473


2014


गणेश सिंह (बीजेपी)


8,688


thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें








Tags:
  • Ganesh singh
  • गणेश सिंह
  • MP Lok Sabha Election Result 2024
  • सतना लोकसभा सीट