जनता से टैक्स वसूलने वाले सतना के मेयर खुद 70 लाख के बकायादार, अब घर की कुर्की की तैयारी
जानकारी के मुताबिक, 100 बड़े बकायादारों की सूची में महापौर और MIC के अलावा इंडस्ट्रियल एरिया के 89 व्यापारी भी इस लिस्ट में हैं। निगम प्रशासन ने सभी के खिलाफ सीलिंग और कुर्की की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
100 बड़े बकायादारों पर होगी कार्रवाई
नगर निगम ने शहर के 100 बड़े बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई करने की योजना बनाई है। इसके तहत सीलिंग और कुर्की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सोमवार को समीक्षा बैठक भी हुई। इस दौरान निगमायुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों को वसूली अभियान में तेजी लाने के लिए कहा गया है। निगम प्रशासन का जोर अब बड़े बकायादारों से सीधे संपर्क करने पर भी है। इसके लिए फोन के जरिए उनसे बात की जाएगी। उन्हें बकाया राशि जमा करने के लिए कहा जाएगा।
6 हजार लोगों को पहले ही भेजे जा चुके हैं नोटिस
नगर निगम ने 50 हजार रुपए से ज्यादा टैक्स बकाया रखने वालों को नोटिस भेजे हैं। ऐसे करीब 6 हजार लोगों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इन सभी पर कुल 58.483 करोड़ रुपए का संपत्ति कर बाकी है। इतनी बड़ी रकम की वसूली नगर निगम के लिए चुनौती बनी हुई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने वसूली अभियान तेज करने का फैसला लिया है।
अब नोटिस के बाद होगी सख्त कार्रवाई
नगर निगम की इस मुहिम में अब केवल नोटिस जारी करने पर जोर नहीं रहेगा। प्रशासन बकाया वसूली के लिए सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। इसके तहत संपत्ति सील करने और कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम के इस अभियान को प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रशासन की कोशिश है कि बड़े बकायादारों से पहले बकाया राशि जमा कराई जाए। इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
अब देखना होगा कि महापौर, MIC सदस्य और अन्य बड़े बकायादारों से कितनी अमाउंट वसूल हो पाती है। साथ ही यह भी अहम होगा कि निगम प्रशासन अपने अभियान को कितनी तेजी से आगे बढ़ाता है।
FAQs
- सतना नगर निगम ने बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई क्यों शुरू की है?
नगर निगम ने शहर के 100 बड़े बकायादारों के खिलाफ सीलिंग और कुर्की की कार्रवाई शुरू की है। क्योंकि इन पर लगभग 58.483 करोड़ रुपए का संपत्ति कर बाकी है। - इन बकायादारों को नोटिस कब भेजे गए थे?
नगर निगम ने 50 हजार रुपए से ज्यादा टैक्स बकाया रखने वाले करीब 6 हजार लोगों को पहले ही नोटिस जारी किए हैं। - सतना नगर निगम की वसूली अभियान में अधिकारियों को क्या निर्देश दिए गए हैं?
नगर निगम के आयुक्त ने अधिकारियों को वसूली अभियान में तेजी लाने और बड़े बकायादारों से सीधे संपर्क करने के लिए निर्देशित किया है, जिससे बकाया राशि जल्दी जमा की जा सके।