CHO पर पत्नी ने ही लगाए धोखाधड़ी और दुष्कर्म के आरोप, जानें मामला

Ravi Singh | Nov 24, 2024, 23:45 IST
Satna News Rampur CHO Shivkant Tiwari
सतना जिले के रामपुर बाघेलान ब्लॉक के एक सीएचओ को धोखाधड़ी और महिला से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप लगाने वाली महिला उसकी पत्नी है

सतना के रामपुर बाघेलान ब्लॉक से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तिघरा निवासी रामपुर के सीएचओ शिवकांत तिवारी को एक महिला से धोखाधड़ी और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शिवकांत तिवारी के खिलाफ शिकायत करने वाली महिला कोई और नहीं बल्कि उनकी पत्नी है। आइए आपको बताते हैं आखिर मामला है क्या...



दोनों के बीच 2019 से संबंध

तिघरा निवासी सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) शिवकांत तिवारी को पुलिस ने धोखाधड़ी और महिला से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है।कोतवाली पुलिस के मुताबिक शशिकांत के खिलाफ एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह उसकी पत्नी है और दोनों के बीच 2019 से संबंध हैं।



रीवा में की दूसरी शादी

आरोपी शिवकांत तिवारी ने महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद साल 2021 में शिवकांत ने एक मंदिर में उससे शादी कर ली। इसके बाद आरोपी उससे दूरी बनाने लगा। इस दौरान तिवारी ने रीवा जिले के गुढ़ में दूसरी शादी भी कर ली।



लोकेशन ट्रेस कर किया गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस बीच उसने शुक्रवार को एक अन्य महिला से शादी कर ली। खुद को आरोपी की पत्नी बताने वाली महिला ने पुलिस को इसकी जानकारी भी दी, जिसके बाद आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई और उसे पकड़ लिया गया।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • Satna News
  • crime news
  • क्राइम न्यूज
  • सतना न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज