करोड़ों की नशीली दवाओं के साथ राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का बहनोई शैलेन्द्र सिंह राजवात गिरफ्तार

Vikram Jain | Sept 05, 2024, 18:59 IST
Satna drug case
सतना पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के मामले में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के बहनोई को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी शैलेंद्र सिंह से करोड़ों की नशीली दवाएं बरामद की है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के सतना में पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तस्करी के आरोप में शैलेन्द्र सिंह राजवात को गिरफ्तार किया है। साथ ही छापामार कार्रवाई में करोड़ों की नशीली दवाएं जब्त की गई है। शैलेंद्र सिंह राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का बहनोई हैं।



आरोपी को मिला राजनीतिक संरक्षण

आरोप है कि बहनोई शैलेन्द्र सिंह राजवात को राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी से संरक्षण प्राप्त था। जिसके चलते अवैध गतिविधियों जोरों से चल रही थी। आरोप लगाया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद सतना पुलिस और प्रशासन तस्कर के प्रभाव और दबाव के कारण कार्रवाई में नरमी बरती जा सकती हैं।



पुलिस ने मामले की गंभीरता की देखते हुए सख्त कार्रवाई की बात कही है। पुलिस ने कहा है कि मामले में जांच जारी है। अब पुलिस की कार्रवाई से प्रदेश में नशीली दवाओं की तस्करी को लेकर नए खुलासे हो सकते हैं।



तेजी से फैल रहा नशे का जाल

बता दें कि विंध्य इलाके के जिलों में नशीली दवाओं का जाल तेजी से फैल रहा है। युवाओं से लेकर बच्चे तक नशा कर रहे हैं। कोरेक्स सिरप की खुलेआम बिक्री हो रही है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • प्रतिमा बागरी
  • Satna police
  • नशीली दवाओं का कारोबार
  • सतना पुलिस की कार्रवाई
  • मंत्री का बहनोई नशे का कारोबारी
  • सतना में नशीली दवाएं बरामद
  • Satna drug case
  • मंत्री प्रतिमा बागरी का बहनोई शैलेन्द्र सिंह
  • शैलेन्द्र सिंह राजवात गिरफ्तार